{"_id":"5f499edd8ebc3e876b0db3ef","slug":"kishore-biyani-led-future-group-is-set-to-sell-to-reliance-industries-limited","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस से सौदे पर फ्यूचर समूह आज लेगा फैसला , 20,000 करोड़ का बकाया है किशोर बियानी समूह पर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
रिलायंस से सौदे पर फ्यूचर समूह आज लेगा फैसला , 20,000 करोड़ का बकाया है किशोर बियानी समूह पर
Sat, 29 Aug 2020 05:48 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 29 Aug 2020 05:48 AM IST
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशोर बियानी की अगुवाई वाला फ्यूचर समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के हाथों बिकने को तैयार है। फ्यूचर इंटरप्राइजेज लिमिटेड की शनिवार को होने वाली बोर्ड की बैठक में समूह के खुदरा कारोबार को बेचने की मंजूरी मिल सकती है। यह सौदा 29,000-30,000 करोड़ रुपये (3.92-4.06 अरब डॉलर) में हो सकता है।
विज्ञापन
मामले से जुड़े दो सूत्रों के मुताबिक, सौदे के तहत आरआईएल फ्यूचर समूह के सभी कर्ज और अन्य देनदारियां चुकाएगी। समूह पर कुल 12,989 करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा, उस पर किराया और अन्य देनदारियों के रूप में 7,000 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
फ्यूचर समूह अपने ग्रॉसरी, कपड़े, आपूर्ति श्रृंखला एवं उपभोक्ता कारोबार से जुड़ी पांच सूचीबद्ध कंपनियों का फ्यूचर इंटरप्राइजेज लिमिटेड में विलय कर सारे खुदरा कारोबार को एक साथ करेगा और इसे एक इकाई के रूप में आरआईएल को बेच देगा।
विज्ञापन
हालांकि, आधिकारिक तौर पर दोनों कंपनियों ने सौदे पर कोई टिप्पणी नहीं की है। फ्यूचर इंटरप्राइजेज ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि शनिवार को होने वाली बैठक में बॉन्ड जारी कर पूंजी जुटाने के प्रस्तावों पर विचार करेगी। फ्यूचर रिटेल में बिग बाजार, ईजोन फैशन, फैशन एट बिग बाजार, फूडहॉल और ब्रांड फैक्ट्री जैसे कई सुपरमार्केट ब्रांड शामिल हैं।