फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   JIO DELIGHTS GAMERS - BRINGS Pokémon GO TO INDIA

ऑनलाइन गेम खेलने वालों के लिए खुशखबरी, जियो ने भारत में पेश किया पोकेमॉन-गो

Tue, 13 Dec 2016 08:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 13 Dec 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
JIO DELIGHTS GAMERS - BRINGS Pokémon GO TO INDIA
अगर आप ऑनलाइन गेम खेलने के शौकीन हैं, तो जियो आपके खुशखबरी लेकर आया है। दुनिया भर में लोकप्रिय पोकेमॉन गो को नियान्टिक के साथ साझेदारी में जियो भारत में लॉन्च कर रहा है। 
विज्ञापन


नियान्टिक और पोकेमॉन कंपनी इस गेम के पब्लिशर और डेवलेपर हैं। इस साझेदारी के साथ ही 14 दिसंबर, 2016 से भारत के हजारों रिलायंस डिजिटल स्टोर और कुछ चयनित स्टोर्स पोकेमॉन गो गेम में पोकेस्टॉप या जिम के रूम में दिखाई देंगे।
विज्ञापन


नियान्टिक के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉन हैंके ने कहा कि "भारत में जियो के साथ पार्टनरशिप में पोकेमॉन की शुरूआत करने से हम बेहद खुश हैं। भारत में पोकेमॉन प्रशंसकों को बाहर निकल कर अपने पड़ोस में पोकेमॉन को खोजते देखना रोमंचक होगा। और जियो का जबर्दस्त हाई स्पीड 4जी एलटीई नेटवर्क गेम का अनुभव करने के लिए एक शानदार तरीका साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोकेमॉन गो के लिए भारत में बेहतर और पहले से अधिक मनोरंजक अनुभव प्रदान करने के लिए दोनों कंपनियां मिल कर काम करेंगी। साथ ही गेम के अंदर जियो रिटेल लोकेशन एवं चार्जिंग स्टेशन पोकेमॉन स्टॉप और जिम के तौर पर दिखाई देंगे।
 
जियो के सोशल मैसेजिंग एप्प जियो चैट पर एक विशेष पोकेमॉन गो चैनल खिलाड़ियों की पहुंच में होगा। पोकेमॉन गो चैनल पोकेमॉन खिलाडियों को एक विशेष कम्युनिटी का हिस्सा बनाएंगा जिसमें आपसी सहयोग, दैनिक टिप्स, प्रतियोगिता और विशेष इवेंट के बारे में जानकारी मिल सकेगी। 

जियो चैट पर पोकेमॉन गो चैनल किसी भी खिलाड़ी के लिए अन्य खिलाड़ियों से आपसी मेलजोल का एक मजेदार तरीका होगा। साथ ही यह तेजी से अगले लेवल में पहुंचने में भी मदद करेगा।

रिलायंस जियो के अध्यक्ष मैथ्यू ओमन ने कहा कि 'विश्व स्तर पर 500 मिलियन से अधिक डाउनलोड हुए पोकेमॉन गो की भारत में रिलायंस जियो नेटवर्क पर आधिकारिक शुरूआत को लेकर हम काफी उत्साहित हैं।'


यह साझेदारी खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय ऑल-आईपी डेटा और मजबूत नेटवर्क प्रदान करेगा। साथ ही 31 मार्च 2017 तक ‘हैप्पी न्यू ईयर ऑफर’ के तहत खिलाड़ी पोकेमॉन गो को ना केवल डाउनलोड कर सकेंगे बल्कि खेल भी सकेंगे वो भी बिना कोई पैसा खर्च किए। रिलायंस जियो पर सभी तरह के एप्पस् और सेवाएं 31 मार्च 2017 तक फ्री हैं।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed