फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   IT companies will layoff 6 lakh people, says prominent job research firms

आईटी कंपनियां करेंगी 6 लाख इंजीनियर्स की छंटनी, ये होगी मुख्य वजह

Sun, 14 May 2017 06:30 PM IST
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com - Presented By: अनंत पालीवाल Updated Sun, 14 May 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
IT companies will layoff 6 lakh people, says prominent job research firms
आने वाले 3 साल आईटी क्षेत्र में काम करने वाले इंजीनियर्स के लिए काफी बुरे होने वाले हैं। जॉब पर रिसर्च करने वाली फर्म हेड हंटर्स इंडिया ने कहा कि आईटी कंपनियों द्वारा नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करने के कारण ऐसा होगा।
विज्ञापन


फर्म के मुताबिक, हर साल 1.75 लाख से लेकर के 2 लाख लोग कंपनियों से बाहर किए जाएंगे। हालांकि इस साल मीडिया रिपोर्ट्स में 56 हजार लोगों को बाहर किए जाने की खबर है, लेकिन इससे ज्यादा लोग बाहर हो चुकें हैं। 
विज्ञापन


हेड हंटर्स के चेयरमैन और एमडी के लक्ष्मीकांत ने कहा कि नेस्कॉम के सम्मेलन में इस तरह की आशंका व्यक्त की गई थी। तीन साल में जो लोग नई टेक्नोलॉजी के मुताबिक अपने आप को ढाल नहीं पाएंगे, उनके लिए नौकरी में बने रहना काफी मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तो रह जाएंगे आईटी इंडस्ट्री में आधे लोग

मैकेंजी इंडिया के एमडी नोशिर काका ने कहा कि आईटी इंडस्ट्री के लिए आने वाला वक्त काफी मुश्किल भरा साबित होगा। इस वक्त इंडस्ट्री में 39 लोग काम कर रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर लोगों को फिर से ट्रेनिंग देनी होगी।


अगर ऐसा हुआ तो अगले तीन साल में पांच-छह लाख लोग बेकार हो जाएंगे। हालांकि ऐसा बंगलुरू और मुंबई जैसे बड़े शहरों में नहीं, बल्कि छोटे शहरों में सबसे ज्यादा मार पड़ेगी। टेक्नोलॉजी में तेजी से बदलाव होने के कारण,  उन लोगों पर सबसे ज्यादा मार पड़ेगी जिनकी उम्र 35 साल से ज्यादा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed