फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   irdai takes over management of sahara life insurance appoints administrator

इरडा ने सहारा लाइफ इंश्योरेंस का प्रबंधन अपने हाथ में लिया

Tue, 13 Jun 2017 06:18 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
एजेंसी/ नई दिल्ली  Updated Tue, 13 Jun 2017 06:18 AM IST
विज्ञापन
irdai takes over management of sahara life insurance appoints administrator
सुब्रत रॉय सहारा - फोटो : pti
भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के मैनेजमेंट को अपने हाथों में ले लिया है। बीमा नियामक ने सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस के लिए प्रशासक की नियुक्ति की है और कहा है कि कंपनी जिस तरीके से काम कर रही है, वह पॉलिसी धारकों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


इरडा ने अपने महाप्रबंधकों में से एक, आरके शर्मा को तत्काल प्रभाव से सहारा इंडिया लाइफ इंश्योरेंस का प्रशासक नियुक्त किया है। मालूम हो कि सहारा लाइफ इंश्योरेंस ने इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल-मई माह के बीच 1.53 करोड़ रुपये की 665 पॉलिसी बेची हैं। कंपनी ने साल 2016-17 में 16,058 ग्राहकों से 44.68 करोड़ रुपये का प्रीमियम इकट्ठा किया था। 
विज्ञापन


इरडा ने कहा कि, प्रशासक बीमा अधिनियम 1938 के तहत लागू होने वाली शक्तियों और कर्तव्यों के तहत कार्य करेगा और कारोबार का बेहतर आर्थिक संगत दक्षता के साथ प्रबंधन करेगा व नियामक को नियमित रिपोर्ट करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियामक ने सहारा लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के  निदेशकों, प्रबंधन और स्टाफ से प्रशासक को हरसंभव सहायता देने और पूर्ण सहयोग करने को भी कहा है। नियामक ने कहा है कि सभी पॉलिसी धारकों के दावों और अन्य लाभों के अनुरोधों को 30 दिनों की अवधि के भीतर नियमों के अनुसार निपटारा किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed