फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Investment of 46 thousand crores may increase in real estate

रियल एस्टेट में बढ़ सकता है 46 हजार करोड़ का निवेश

Thu, 02 Jan 2020 04:27 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Thu, 02 Jan 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
Investment of 46 thousand crores may increase in real estate
सांकेतिक तस्वीर

सरकार के सुधारवादी कदमों और कार्यालयों की मांग बढ़ने से 2020 में भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र का निवेश 46 हजार करोड़ रुपये बढ़ सकता है। वैश्विक संपत्ति सलाहकार फर्म कोलियर्स ने बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा कि निवेश में यह उछाल आईटी कंपनियों की ओर से कार्यालयों की मांग बढ़ने से आएगा। कोलियर्स ने बताया कि 2019 में कुल 6.2 अरब डॉलर का निवेश आया, जो 2018 की तुलना में 8.7 फीसदी ज्यादा है। कुल निवेश में 78 फीसदी हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है। 

विज्ञापन


सलाहकार फर्म ने बताया कि 2008 के बाद से भारतीय रियल एस्टेट क्षेत्र में कुल 4.10 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। परामर्शदाता कंपनी के रियल एस्टेट विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन साल तक देश में वाणिज्यिक कार्यालयों की मांग में तेजी जारी रहेगी, जिससे निवेशकों का इस क्षेत्र में पैसे लगाने पर ज्यादा जोर रहेगा। अनुमान है कि 2020 में कुल आपूर्ति में से 40 फीसदी हिस्सेदारी सिर्फ वाणिज्यिक कार्यालय सेक्टर की होगी। 2019 में कुल आपूर्ति में वाणिज्यिक कार्यालयों की हिस्सेदारी 46 फीसदी रही थी।
विज्ञापन


रेरा-जीएसटी ने बढ़ाया भरोसा
सलाहकार फर्म का कहना है कि निवेशकों का भरोसा रेरा जैसे नियामकीय कानून लागू होने और जीसटी के रूप में बड़ा कर सुधार आने के बाद बढ़ा है। हालांकि, क्षेत्र में छाई मंदी की वजह से निवेशक अब भी रिहायशी परियोजनाओं में पैसे लगाने से झिझक रहे हैं। इसके अलावा निवेशक वेयरहाउसिंग, रिटेल और को-वर्किंग जैसे क्षेत्रों में सतर्कता बरत रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed