फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Invest in NPS can be made even at the age of 70

खुशखबरी :70 साल की उम्र में भी कर सकेंगे एनपीएस में निवेश

Fri, 16 Apr 2021 07:24 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Fri, 16 Apr 2021 07:24 AM IST
सार

  • पीएफआरडीए का प्रस्ताव...75 साल तक एनपीएस खाता चलाने की मांगी अनुमति 
  • 65 साल है अभी एनपीएस खाता खोलने की अधिकतम उम्र सीमा

विज्ञापन
Invest in NPS can be made even at the age of 70
रिटायरमेंट के लिए NPS में निवेश? - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में 70 साल के बुजुर्ग भी खाता खोल सकेंगे। पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने सरकार के पास प्रस्ताव भेजकर इसकी अनुमति मांगी है। नियामक ने कहा है कि एनपीएस खाता खोलने की अधिकतम उम्र सीमा मौजूदा 65 साल से बढ़ाकर 70 साल कर दी जाए। 
विज्ञापन


पीएफआरडीए ने प्रस्ताव में यह भी शामिल किया है कि अगर कोई व्यक्ति 60 साल की उम्र के बाद एनपीएस से जुड़ता है, तो उसे 75 की उम्र तक खाता चलाने और रिटर्न पाने की इजाजत दी जाए। अभी एनपीएस खाते पर अधिकतम 70 साल की उम्र तक ही रिटर्न मिल सकता है। प्राधिकरण के चेयरमैन सुप्रतीम बंधोपाध्याय ने कहा है कि पिछले 3.5 वर्षों में 60 साल से अधिक उम्र्र के 15 हजार लोगों ने एनपीएस खाता खुलवाया है। इसे देखते हुए योजना में शामिल होने की अधिकतम उम्र सीमा 5 साल और बढ़ाने का प्रस्ताव दिया गया है।
विज्ञापन


जल्द आएगा गारंटी रिटर्न वाला उत्पाद
इसके अलावा एनपीएस के तहत मिनिमम गारंटीड पेंशन उत्पाद लाने का भी सुझाव दिया है और 15-20 दिनों में इसका प्रस्ताव पेश किया जाएगा। इसमें निवेशकों को एफडी की तरह तय रिटर्न पाने की गारंटी मिलेगी। अभी एनपीएस खाताधारक को मिलने वाली पेंशन उसके फंडों के प्रदर्शन पर निर्भर करती है। अगर कोई खाताधारक 60 फीसदी इक्विटी और 40 फीसदी डेट फंड में निवेश करता है, तो उसे सालाना 10 फीसदी तक रिटर्न मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


5 लाख से कम फंड पर पूर्ण निकासी सुविधा
बंधोपाध्याय ने कहा, हम इस योजना पर भी काम कर रहे हैं कि अगर किसी का पेंशन फंड 5 लाख रुपये से कम है, तो अपने एनपीएस खाते से 100 फीसदी राशि निकाल सकेगा। अभी यह नियम 2 लाख रुपये से कम के पेंशन फंड पर लागू है। निकासी की यह रकम पूरी तरह कर मुक्त भी रहेगी। गौरतलब है कि 2020-21 में पीएफआरडीए के सब्सक्राइबर की संख्या 23 फीसदी बढ़ गई है। एपीएस और अटल पेंशन योजना (एपीवाई) में खाताधारकों की संख्या 4.24 करोड़ पहुंच गई। एपीवाई में ही 77 लाख नए खाताधारक जुड़े हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed