फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Insurance companies will not be able to reduce the price of a vehicle for three years

तीन साल तक वाहन की कीमत नहीं घटा सकेंगी बीमा कंपनियां

Wed, 27 Nov 2019 07:06 AM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Nov 2019 07:06 AM IST
विज्ञापन
Insurance companies will not be able to reduce the price of a vehicle for three years
इरडा - फोटो : social media

इरडा ने कार और मोटरसाइकिल समेत सभी तरह के वाहनों की बीमा राशि तय करने के लिए वाहन की उम्र के नियमों में बदलाव का मसौदा तैयार किया है। इसके तहत बीमा कंपनियां तीन साल तक वाहन की कीमतों में कटौती नहीं कर सकेंगी। हालांकि, इस बदलाव के बाद बीमा प्रीमियम थोड़ा महंगा हो सकता है।

विज्ञापन


बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने प्रोडक्ट स्ट्रक्चर फॉर मोटर ऑन डैमेज कवर निर्धारित करने के लिए कार्यकारी समिति बनाई थी। समिति ने बीमा राशि की गणना के लिए दो विकल्प सुझाए हैं, जिस पर इरडा ने मसौदा जारी किया है। समिति के पहले विकल्प के तहत कार या अन्य वाहनों पर पहले तीन साल तक कंपनियां समान मूल्य पर बीमा राशि देंगी, जो कार के पहले दिन ऑन रोड प्राइस के बराबर होगी। इसमें इनवॉयस वैल्यू, रोड टैक्स व पंजीकरण शुल्क और गाड़ी में लगी एसेसरीज शामिल होंगे।
विज्ञापन


तीन साल से सात साल तक पुराने वाहनों की कीमत 40 से 60 फीसदी घटाई जा सकती है और उसके बाद कंपनी बीमा राशि को लेकर मोलभाव कर सकती है। दूसरे विकल्प के तहत, शुरुआती 6 महीने तक कार की कीमत उसकी मॉडल की मौजूदा कीमत की 95 फीसदी मानी जाएगी। इसके बाद 7 साल तक कार का मूल्य 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

पूरे नुकसान पर पूरी बीमा राशि

इरडा ने मसौदे में कहा है कि पूरा नुकसान या चोरी होने की स्थिति में कंपनी को पूरी बीमा राशि का भुगतान करना होगा। बीमा नियामक ने कहा है कि वाणिज्यिक वाहनों की बीमा राशि में इनवॉयस वैल्यू के साथ बॉडी को भी शामिल करना होगा।

इसके अलावा वाहन निर्माता की ओर से लगाई गई एसेसरीज भी शामिल होंगी। बीमा कंपनियां इन सभी को मिलाकर वार्षिक आधार पर कीमत में कटौती कर सकती हैं, जो अधिकतम 75 फीसदी तक हो सकता है।

कार के बीमा का गणित

  • वाहन की उम्र राशि में कटौती
  • पहले तीन साल तक 00 फीसदी
  • 3 से चार साल तक 40 फीसदी
  • 4 से पांच साल तक 50 फीसदी
  • 5 से 6 साल तक 55 फीसदी
  • 6 से 7 साल तक 60 फीसदी

 

      ऐसे तय होगा बाइक का बीमा
      अवधि बीमा राशि

  • 6 महीने तक 95 फीसदी
  • 6 महीने से 1 साल तक 90 फीसदी
  • 1-2 साल तक 80 फीसदी
  • 2 से 3 साल तक 70 फीसदी
  • 3 से 4 साल तक 60 फीसदी
  • 4 से 5 साल तक 50 फीसदी
  • 5 से 6 साल तक 45 फीसदी
  • 6 से सात साल तक 40 फीसदी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed