{"_id":"5b8d1ea042c792464f498115","slug":"indian-rupee-hits-record-low-of-71-12-against-us-dollar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया, और पड़ेगी महंगाई की मार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अब तक के सबसे निचले स्तर पर रुपया, और पड़ेगी महंगाई की मार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Sep 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती के चलते भारतीय करेंसी में भी गिरावट का दौर जारी है। शुक्रवार को रुपया पहली बार 71 रुपये के करीब पहुंच गया था। तो अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया आज 71.12 के रिकॉर्ड निम्न स्तर तक गिरा।
विज्ञापन
Indian #Rupee now at 71.12 versus the US dollar. pic.twitter.com/3yEtnTCPjL
— ANI (@ANI) September 3, 2018विज्ञापन
इसके चलते पेट्रोल-डीजल के दामों में आग लगी हुई है और यह भी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं केंद्र सरकार भी प्राकृतिक गैस के दामों में बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे पहले शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 21 पैसे की गिरावट के साथ 70.95 के स्तर पर खुला था। गुरुवार को महीने के अंत में डॉलर की डिमांड और क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने से रुपया 15 पैसे टूटकर 70.74 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
इंट्रा डे के दौरान रुपये ने 70.90 प्रति डॉलर का निचला स्तर छूआ, हालांकि बाद में इसमें कुछ सुधार दर्ज किया गया। वहीं रुपये के रिकॉर्ड लो पर पहुंचने से एक्सपोर्ट महंगा होने और करंट अकाउंट डेफिसिट बढ़ने की आशंकाएं मजबूत हो गई है। बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 49 पैसे की गिरावट के साथ 70.59 के स्तर पर बंद हुआ था।
इस साल रुपया अब तक लगभग 10 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। जानकारों का कहना है कि अगले कुछ हफ्तों में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 72 का स्तर छू सकता है, जिससे क्रूड खरीदना और महंगा होगा।