फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indian IT companies are devising strategy to beat H1-B visa rules

H1-B वीजा नियमों को मात देने के लिए भारतीय IT कंपनियों की नई रणनीति

Tue, 21 Mar 2017 02:58 PM IST
amarujala.com- Presented by : हर्षित गौतम
amarujala.com- Presented by : हर्षित गौतम Updated Tue, 21 Mar 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
Indian IT companies are devising strategy to beat H1-B visa rules
visa application form

अमेरिका के वीजा नियमों में बदलाव के बाद भारत की प्रौद्योगिक आउसोर्सिंग कंपनियां नई रणनीति बनाने के बारे में विचार कर रही हैं। ये रणनीति डोनाल्ड ट्रंप के नए यूएस वीजा नियम के लागू होने से पहले अपनाई जाएगी।

विज्ञापन


इकनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक व्हाईट हाउस के एक कार्यकारी आदेश के बाद H1-बी वीजा नियमों में बदलाव किया गया है। इसके लिए अगले महीने से आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। यूएस में बदले वीजा नियमों से निपटने के लिए कंपनियों की नजर यूएस के 85 हजार वर्क परमिट पर है।
विज्ञापन


आईटी कंपनी माइंडट्री के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णकुमार नटराजन कहते हैं कि सबसे अहम बात  ये है कि हम कम अनुभव वाले कर्मचारियों के H-1B एप्लीकेशन के आवेदन पर रोक लगाएंगे। इसके साथ ही हम वीजा आवेदन की संख्या कम करेंगे। हमें लगता है कि इससे पूरी इंडस्ट्री में यूएस वीजा आवेदनों में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अमेरिका भारतीय कंपनियों के लिए बेहद अहम

Indian IT companies are devising strategy to beat H1-B visa rules

अमेरिका 110 अरब डॉलर के बाजर के साथ भारतीय आईटी सर्विस एक्सपोर्ट इंडस्ट्री के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस वजह से कंपनियों ने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए डेवलेपमेंट सेंटर बनाने पर भी विचार कर रही है।

बंगलूरू के रहने वाले नटराजन जो कि नैसकॉम के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं, उनके मुताबिक हम स्थानीय स्तर पर भर्ती प्रक्रिया करेंगे क्योंकि हम H-1B वीजा पर आश्रित नहीं रह सकते।

टेक महिंद्र लिमिटेड के सीईओ सीपी गुरनानी कहते हैं कि अब आईटी कंपनियां मल्टिपल वीजा आवेदन के लिए विचार कर रही हैं, क्योंकि इस वक्त सिस्टम लॉटरी के जैसा है। गुरनानी कहते हैं कि हमारी कारोबारी जरूरतों के आधार पर हम समानांतर वीजा आवेदन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed