फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Indiabulls on charges of tax evasion of Rs 1,500 crore, an income tax raid

इंडियाबुल्स पर 1500 करोड़ रुपए की कर चोरी का आरोप, आयकर के छापे

Thu, 14 Jul 2016 08:32 AM IST
एजेंसी/ब्यूरो मुंबई/नई दिल्ली/करनाल
एजेंसी/ब्यूरो मुंबई/नई दिल्ली/करनाल Updated Thu, 14 Jul 2016 08:32 AM IST
विज्ञापन
Indiabulls on charges of tax evasion of Rs 1,500 crore, an income tax raid
indiabulls - फोटो : getty

करीब 1500 करोड़ रुपये के कर चोरी के आरोप में आयकर विभाग ने बुधवार को इंडियाबुल्स ग्रुप के मुंबई, दिल्ली, चेन्नई और करनाल स्थित दफ्तरों और परिसरों में गहन छापेमारी की। विभाग के सूत्रों ने बताया कि इस छापेमारी में आयकर विभाग के सैकड़ों कर्मचारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। माना जा रहा है कि छापेमारी की कार्रवाई बृहस्पतिवार को भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


मालूम हो इंडिया बुल्स देश का बड़ा बिजनेस हाउस है, जो रियल एस्टेट, फाइनेंस और पावर सेक्टर में काम करता है। विभाग के सूत्रों के मुताबिक इस कारपोरेट हाउस ने 1700 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है और इसी संदर्भ में छापे मारे गए हैं। आयकर विभाग 1000 करोड़ की बेनामी लेनदेन के मामले की भी जांच कर रहा है।

विज्ञापन

छापे की खबर फैलते ही इंडियाबुल्स के शेयरों में सात फीसदी की गिरावट

Indiabulls on charges of tax evasion of Rs 1,500 crore, an income tax raid

कंपनी का कहना है कि आयकर विभाग के अधिकारी खातों की जांच के लिए आए थे और हम लोग टीम के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं। छापे की खबर फैलते ही इंडियाबुल्स के शेयरों में सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने बीएसई को दिए स्पष्टीकरण में छापेमारी की बात स्वीकार की है।

इंडियाबुल्स समूह ने एक अलग बयान में कहा है कि पिछले साल समूह ने आयकर के रूप में 782 करोड़ रुपये और सेवा कर के रूप में 372 करोड़ रुपये का भुगतान किया। करनाल में कांग्रेस की पूर्व विधायक सुमिता सिंह के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा। इंडियाबुल्स के मालिक समीर गहलावत सुमिता सिंह के दामाद हैं। सूत्र बताते हैं कि  छापेमारी के दौरान न तो किसी को घर के बाहर आने दिया और न ही किसी को अंदर जाने दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed