फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India will continue to attract foreign investment: Shaktikant

विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक बना रहेगा भारत: शक्तिकांत दास

Thu, 12 May 2016 03:14 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 May 2016 03:14 AM IST
विज्ञापन
India will continue to attract foreign investment: Shaktikant
मेक इन इंडिया - फोटो : Getty

सरकार का कहना है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की अंतर्निहित शक्ति और यहां निवेशकों को मिलने वाले लाभ के चलते यह विदेशी निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बना रहेगा। जहां तक मॉरीशस के होने वाले निवेश पर पूंजीगत लाभ कर लगाने की बात है तो दुनिया में कहीं भी ऐसा निवेश करमुक्त नहीं है। साथ ही कहा कि देशी निवेशकों को लेवल प्लेइंग फील्ड उपलब्ध कराने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने बुधवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय, कर मुक्त प्रणाली वाले देशों से दूर जा रहे हैं। उनके मुताबिक भारत उल्लेखनीय अर्थव्यवस्था बना हुआ है और यहां निवेश, अर्थव्यवस्था के बुनियादी कारकों, अर्थव्यवस्था की मजबूती और लचीलेपन के कारण आएगा और भारत में कर पश्चात मुनाफे की बेहतर संभावनाओं को देखते हुए आएगा।

विज्ञापन

डीटीएए के उल्लंघन पर लागू होगा गार

India will continue to attract foreign investment: Shaktikant
बढ़ रहा है विदेशी निवेश - फोटो : Getty

दास ने कहा कि शून्य कर का प्रावधान, नुकसानदेह कर व्यवहार को प्रोत्साहन देता है जो वैश्विक समुदाय के हित में नहीं है। यही नहीं, इससे घरेलू निवेशकों का हित भी प्रभावित होता है क्योंकि उन्हें एक लेवल प्लेइंग फील्ड नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि पूंजीगत लाभ पर कर पूरी दुनिया में लगता है। किसी निवेशक को घरेलू निवेशकों के मुकाबले सिर्फ  इसलिए विशेष लाभ नहीं मिलना चाहिए कि वह किसी विशेष मार्ग से निवेश कर रहा है। 

मॉरीशस के साथ द्विपक्षीय कर संधि में संशोधन के एक दिन बाद वित्त मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि जब दोहरे कराधान से बचाव के समझौते (डीटीएए) के प्रावधानों का उल्लंघन किया जाएगा, तब ही जनरल एंटी एवाइडेंस रूल्स (गार) के प्रावधान प्रभावी होंगे। सरकार ने अगले साल अप्रैल से गार को लागू करने की मंशा जतायी है। केन्द्रीय राजस्व सचिव हसमुख अधिया ने बुधवार को कहा कि अगर कर संधि के दुरुपयोग की बात प्रमाणित हो जाती है, तो गार प्रभावी हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed