फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   India growth rate will be 7.5 percent for three years, China is quite behind

तीन साल तक 7.5 फीसदी रहेगी भारत की विकास दर, चीन काफी पीछे

Thu, 06 Jun 2019 05:51 AM IST
Avdhesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Avdhesh Kumar Updated Thu, 06 Jun 2019 05:51 AM IST
विज्ञापन
India growth rate will be 7.5 percent for three years, China is quite behind
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारत की विकास दर सुस्त रहने की आशंका को खारिज करते हुए विश्व बैंक ने मंगलवार को कहा कि अगले तीन वर्षों तक यह दुनिया की सबसे तेज अर्थव्यवस्था वाला देश बना रहेगा। इस दौरान भारत 7.5 फीसदी की दर से वृद्धि करेगा, जबकि वैश्विक अर्थव्यवस्था में और नरमी आएगी। चीन की विकास दर भी भारत से काफी पीछे रह जाएगी।
विज्ञापन


केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) की ओर से पिछले सप्ताह जारी जीडीपी आंकड़ों के बाद भारत की विकास दर में सुस्ती की आशंका बढ़ गई थी, जिसे विश्व बैंक की रिपोर्ट ने खारिज कर दिया। ग्लोबल इकोनॉमिक प्रॉस्पेक्टस नाम से जारी रिपोर्ट में विश्व बैंक ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.5 फीसदी रहेगी, जबकि अगले दो वित्त वर्ष में भी यह रफ्तार बरकरार रहेगी। 
विज्ञापन


रिजर्व बैंक की उदार मौद्रिक नीतियों के कारण क्रेडिट ग्रोथ में वृद्धि होगी और निवेश व खपत में इजाफा आएगा। महंगाई दर भी आरबीआई के तय लक्ष्य से नीचे रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट में कहा गया कि 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2018-19 में भारत की विकास दर 7.2 फीसदी रहने का अनुमान है। पिछले सप्ताह जारी सीएसओ के आंकड़े में 2018-19 की चौथी तिमाही में विकास दर पांच साल के निचले स्तर 5.8 फीसदी रहने का अनुमान जताया गया था, जो चीन से भी पीछे था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव और शहर में बढ़ेगी खपत

विश्व बैंक के अनुसार, मौद्रिक नीति सुगम रहने से भारत के शहरी क्षेत्र में क्रेडिट ग्रोथ बढ़ेगी जिससे खपत में इजाफा होगा। इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्र में भी कृषि उत्पादों की कीमतें नरम रहने से खपत बढ़ने की उम्मीद है। उत्पादन के मोर्चे पर सेवा क्षेत्र और कृषि में थोड़ी नरमी रहेगी लेकिन औद्योगिक उत्पादन फिर से जोर पकड़ेगा। पूंजीगत वस्तुओं की मांग बढ़ने से निर्माण और उत्पादन गतिविधियां भी तेज होंगी। 

लगातार पीछे जा रहा चीन

विश्व बैंक ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था लगातार गिरती जा रही है। उसके अनुसार, 2017-18 के 6.6 फीसदी के मुकाबले 2018-19 में चीन की वृद्धि दर घटकर 6.2 फीसदी रहने का अनुमान है। इसी तरह, 2019-20 की विकास दर और कम होेकर 6.1 फीसदी जबकि 2020-21 की जीडीपी वृद्धि दर 6 फीसदी तक जाने का अनुमान है। लिहाजा भारत के मुकाबले चीन की विकास दर करीब 1.5 फीसदी पीछे हो जाएगी। 


दुनिया पर आर्थिक मंदी का खतरा

दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच बढ़ते व्यापार युद्ध से विश्व बैंक ने दुनिया पर आर्थिक मंदी का खतरा बताया है। कहा, 2018 में 3 फीसदी की दर से वृद्धि करने वाली वैश्विक अर्थव्यवस्था 2019 में घटकर 2.6 फीसदी पर आ सकती है। पड़ोसी देश पाकिस्तान की विकास दर 2018-19 में 0.2 फीसदी घटेगी, लेकिन 2020 में इसके 7 फीसदी पहुंचने का अनुमान है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed