फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   in new year you will get pre booking of diesel, oil marketing companies clear the plan

नए साल में ऑनलाइन मिलने लगेगा डीजल, किसानों और थोक उपभोक्ताओं पर फोकस

Wed, 18 Oct 2017 11:38 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 18 Oct 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
in new year you will get pre booking of diesel, oil marketing companies clear the plan
petrol

नए साल में सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियां डीजल की ऑनलाइन रिटेल डिलीवरी की सुविधा शुरू करने जा रही है। ऑनलाइन और ई-कॉमर्स कंपनियों का बूम होने के बाद तेल कंपनियां भी इसी तरह प्लान कर रही है। सेफ्टी क्लियरेंस मिलने के बाद दिसंबर से इस सेवा को शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन


किसानों और कमर्शियल उपभोक्ताओं को होगा फायदा
तेल कंपनियों की इस नई सर्विस का लाभ सबसे ज्यादा किसानों और कमर्शियल उपभोक्ताओं को होगा, जिनके पास डीजल की सबसे ज्यादा खपत होती है। 

पढ़ें- घर बैठे मंगाइये डीजल, इस शहर में शुरू हुई होम डिलीवरी
विज्ञापन


इस तरह से होगी डीजल की डिलीवरी
तेल कंपनियां डीजल की डिलीवरी एलपीजी सिलेंडर की तरह करेगी। इसके लिए नए तरह के टैंकर का प्रयोग होगा, जिनमें नोजल और हौजपाइप फिट होंगे। किसी भी तरह के भीड़भाड़ और आवासीय इलाकों में डीजल की आपूर्ति नहीं की जाएगी। गांव, देहात में रहने वाले और फैक्ट्री एरिया को प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ मसलों पर अटकी है योजना
मंत्रालय के ही एक अन्य अधिकारी ने बताया कि डीजल की होम डिलीवरी पर दो मसले मुख्य रूप से चिंतित कर रहे हैं। पहला, इसमें सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जाएगी और दूसरा कि इसमें भी घटतौली हो गई तो उससे निबटने के लिए क्या किया जाएगा। उनके मुताबिक डीजल बेहद ज्वलनशील ईंधन हैं और इन्हें किस तरह के वाहन में होम डिलीवरी के लिए भेजा जाए, इसके लिए कई विकल्पों पर विचार हो रहा है।

कई देशों में हैं पेट्रोल-डीजल के लिए मोबाइल डिस्पेंसर

in new year you will get pre booking of diesel, oil marketing companies clear the plan

अधिकारी का कहना है कि दुनियाभर के कई देशों में पेट्रोल-डीजल के लिए मोबाइल डिस्पेंसर उपलब्ध हैं। यहां चूंकि अभी तक इस तरह पेट्रोल-डीजल बेचने की नीति नहीं बनी है, इसलिए इस दिशा में प्रगति नहीं हुई है। एक बार जब नीति बन जाएगी तो सब कुछ हो जाएगा।

शुरुआत में बड़े उपभोक्ता होंगे लक्ष्य
उनके मुताबिक शुरुआत में डीजल या पेट्रोल के बड़े उपभोक्ताओं को लक्ष्य कर इस योजना की शुरुआत की जाएगी। जैसे कोई बड़ा किसान है और खेती के मौसम में हर सप्ताह 500 लीटर डीजल की जरूरत है। वह इसके लिए सब काम छोड़ कर शहर जाकर डीजल लाता है। इन्हें प्री-बुकिंग पर होम डिलीवरी मिलेगी।

इसी तरह शहरों के औद्योगिक क्षेत्र में बड़े उपभोक्ताओं को भी होम डिलीवरी दी जा सकती है। ऐसा भी किया जा सकता है कि दूर-दराज के इलाकों में सप्ताह के किसी एक दिन के लिए किसी एक गांव का निर्धारण हो जाए कि इस दिन इस गांव में मोबाइल डिस्पेंसर आएगा, जो चाहे वहां आ कर डीजल ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed