{"_id":"6570b24b3f791a828c0ccc35","slug":"in-instagram-post-ratan-tata-flags-fake-interview-recommending-investments-latest-news-update-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratan Tata: बढ़ा-चढ़ाकर निवेश करने और बंपर रिटर्न का भ्रामक वीडियो वायरल, अब रतन टाटा ने लगाई क्लास","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Ratan Tata: बढ़ा-चढ़ाकर निवेश करने और बंपर रिटर्न का भ्रामक वीडियो वायरल, अब रतन टाटा ने लगाई क्लास
Wed, 06 Dec 2023 11:11 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 06 Dec 2023 11:11 PM IST
सार
Ratan Tata: इंस्टाग्राम पर एक किए पोस्ट में रतन टाटा ने सोना अग्रवाल नाम की एक यूजर को लताड़ लगाई। यूजर की पोस्ट में निवेश की पैरवी करने वाले एक वीडियो में उनके फर्जी साक्षात्कार का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
रतन टाटा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फर्जी संदेश को लेकर चेतावनी दी। उन्होंने 100 फीसदी गारंटी के साथ बढ़ा-चढ़ाकर निवेश करने के लिए सोशल मीडिया पर उनके नाम का दुरुपयोग करने मामले में एक पोस्ट कर लोगों को आगाह किया।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर एक किए पोस्ट में रतन टाटा ने सोना अग्रवाल नाम की एक यूजर को लताड़ लगाई। यूजर की पोस्ट में निवेश की पैरवी करने वाले एक वीडियो में उनके फर्जी साक्षात्कार का इस्तेमाल किया गया था। फर्जी वीडियो में रतन टाटा सोना अग्रवाल को अपना मैनेजर बता रहे हैं।
विज्ञापन
वीडियो पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि भारत में हर किसी के लिए रतन टाटा की ओर से एक अपील। यह आपके लिए आज ही जोखिम मुक्त होकर 100 प्रतिशत गारंटी के साथ अपने निवेश को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का मौका है। अभी चैनल पर जाएं। वीडियो में लोगों के खाते में पैसे आने के संदेश भी दिखाए गए हैं। टाटा ने वीडियो पर और वीडियो के कैप्शन के स्क्रीनशॉट पर भी फर्जी (FAKE) लिखा।
विज्ञापन