फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   in five years gurmeet ram rahim dera saccha sauda networth rose to 260 percent

5 साल में 260 गुना बढ़ी डेरा सच्चा सौदा की नेटवर्थ, सालाना 210 करोड़ की कमाई

Sat, 26 Aug 2017 12:12 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Sat, 26 Aug 2017 12:12 PM IST
विज्ञापन
in five years gurmeet ram rahim dera saccha sauda networth rose to 260 percent
ram rahim

पांच साल में हरियाणा के सिरसा में बने डेरा सच्चा सौदा के मुखिया गुरमीत राम रहीम की नेटवर्थ में 260 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। फाइनेंस टेक्नोलॉजी कंपनी फिनऐप.को.इन के अनुसार, फिलहाल राम रहीम की नेटवर्थ 210 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन


पढ़ें- बाबा राम रहीम का मुद्दा विदेशी मीडिया में भी गरमाया
विज्ञापन


हालांकि इस कमाई पर राम रहीम और उनके डेरा सच्चा सौदा ने किसी प्रकार का कोई टैक्स नहीं दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सारी कमाई धार्मिक तरीकों से की गई है। इस वजह से उन्हें इनकम टैक्स के सेक्शन 10(23) के तहत छूट मिली हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिनऐप के मुताबिक, राम रहीम की खुद की कमाई 43 करोड़ रुपये इस साल समाप्त हुए वित्त वर्ष 2016-17 में रही। राम रहीम की प्रॉपर्टी की वैल्यू 159 करोड़ रुपये थी। फिलहाल राम रहीम के पास 18 लक्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत 9 करोड़ रुपये से अधिक है। 

इन गाड़ियों के हैं मालिक
राम रहीम के पास विश्व की सबसे अच्छी गाड़ियों का कलेक्शन है। विश्व की सबसे अच्छी लग्जरी गाड़ी के मालिक राम रहीम हैं। इनमें हम्मर, बुगाती वेरॉन, बीएमडब्लयू और एग्रोजेटर शामिल हैं। इसके अलावा हीरो होंडा करिज्मा, सेंट्रो और मारूति जिप्सी का मोडिफाइड वर्जन है। 


हरियाणा के सबसे अच्छे लग्जरी हाउस में शुमार है घर
राम रहीम के नाम हरियाणा में काफी सारी संपत्तियां दर्ज हैं। 2006 में राम रहीम ने सिरसा में एक मकान खरीदा था, जिसको राज्य का सबसे अच्छा लग्जरी घर माना जाता है। फिलहाल इस प्रॉपर्टी की वैल्यू 2.8 करोड़ रुपये है। पूरी दुनिया में डेरा आश्रम के 250 ब्रांच हैं। इतना ही नहीं डेरा तीन विशेष अस्पताल और एक इंटरनेशनल आई बैंक भी चलाता है।
 
ऐसा भी बताया जाता है कि डेरा का साम्राज्य देश से लेकर विदेशों तक फैला है। अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और तो और यूएई तक इसके आश्रम और अनुयायी हैं। इतना ही नहीं डेरा के नाम 700 एकड़ की कृषि भूमि, एक दर्जन से अधिक पेट्रोल पंप और सुपरमार्केट कांप्लेक्स हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed