फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   hyderabad metro will be inaugurated by pm modi on 28 november

28 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे हैदराबाद मेट्रो का उद्धाटन, ये होगा किराया

Mon, 27 Nov 2017 01:02 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 27 Nov 2017 01:02 PM IST
विज्ञापन
hyderabad metro will be inaugurated by pm modi on 28 november

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी हैदराबाद मंगलवार को देश का आठवां शहर बनने जा रहा है, जहां पर मेट्रो ट्रेन चलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी 28 नवंबर को इस मेट्रो सेवा का उद्धाटन करेंगे। मेट्रो सेवा शुरू होने से पहले एलएंडटी मेट्रो रेल हैदराबाद लिमिटेड ने किराये की घोषणा भी कर दी है।

विज्ञापन


देश में केवल दिल्ली एनसीआर, लखनऊ, जयपुर, कोच्चि, बंगलूरू, मुंबई, कोलकाता में मेट्रो ट्रेन फिलहाल चलती है। 

29 से आम जनता कर सकेगी सफर
हैदराबाद मेट्रो में 29 नवंबर यानि बुधवार से आम जनता सफर कर सकेगी। इसके लिए 30 किलोमीटर का ट्रैक तैयार किया गया है जो मियापुर से नागोले के बीच है। मेट्रो ट्रैक और स्टेशनों का डिजाइन तैयार करने में काफी कुछ दिल्ली मेट्रो जैसा रखा गया है।
विज्ञापन


मेट्रो का सफर आसान बनाने के लिए 57 कोच तैयार किए गए हैं। प्रत्येक ट्रेन में फिलहाल 3 कोच होंगे जिनको भविष्य में 6 कोच का किया जाएगा। 3 कोच की ट्रेन में एक बार में 330 यात्री सफर कर सकेंगे। पूरा ट्रैक 72 किलोमीटर का बनकर के तैयार होगा, जिसमें 12 किलोमीटर हिस्सा अंडरग्राउंड होगा। फिलहाल केवल एलिवेटेड ट्रैक का 30 किलोमीटक का हिस्सा तैयार हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा किराया

hyderabad metro will be inaugurated by pm modi on 28 november
hyderabad metro

एलएंडटी मेट्रो ने जो किराया इस रूट पर तय किया है वो दिल्ली मेट्रो के बराबर ही रखा गया है। यात्रियों को पहले 2 किलोमीटर पर 10 रुपये, 2 से 4 किलोमीटर के सफर पर 15 रुपये, 4 से 6 किलोमीटर के सफर पर 25 रुपये, 6 से 8 किलोमीटर के लिए 30 रुपये, 8 से 10 किलोमीटर के लिए 35 रुपये, 10 से 14 किलोमीटर के लिए 40 रुपये, 14-18 किलोमीटर के लिए 45 रुपये 18 से 22 किलोमीटर की यात्रा करने पर 50 रुपये और 55 रुपये 22 से 26 किलोमीटर की यात्रा पर देना होगा। अगर कोई यात्री 30 किलोमीटर तक का सफर करता है तो उसे 60 रुपये एक तरफ से किराया देना होगा। 

200 रुपये का मिलेगा स्मार्ट कार्ड
यात्री मेट्रो में स्मार्ट कार्ड या फिर टोकन लेकर के सफर कर सकेंगे। कंपनी ने स्मार्ट की कीमत 200 रुपये रखी है, जिसमें 100 रुपये का टॉप अप और 100 रुपये सिक्युरिटी डिपॉजिट होगा स्मार्ट कार्ड वालों को यात्रा पर 5 फीसदी की छूट मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed