{"_id":"5f319e92c1f30b28a9242471","slug":"hotel-and-retail-sector-may-take-long-to-recover-rating-agency-icra-predicts-serious-effect","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल और खुदरा क्षेत्र को उबरने में लग सकता है लंबा समय, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने गंभीर प्रभावों का जताया अनुमान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
होटल और खुदरा क्षेत्र को उबरने में लग सकता है लंबा समय, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने गंभीर प्रभावों का जताया अनुमान
Tue, 11 Aug 2020 12:52 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
unlock
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोविड-19 महामारी से भारतीय उद्योगों खासतौर से विमानन, होटल और खुदरा क्षेत्र को उबरने में लंबा समय लगेगा। रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को बताया कि महामारी का इन क्षेत्रों पर सबसे गंभीर प्रभाव पड़ा है। इक्रा ने कहा, महामारी के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में लंबे समय से जारी लॉकडाउन ने चालू वित्तवर्ष में भारतीय कंपनियों की कमाई पर गहरा असर डाला है।
विज्ञापन
हालांकि, अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से आर्थिक गतिविधियों में सुधार तो आया है लेकिन विनिर्माण, निर्माण, औद्योगिक उत्पादन और खपत मेें सुधार आने में समय लगेगा। इक्रा के उपाध्यक्ष शमशेर दीवान ने कहा, भारतीय कंपनियों के लिए पहली तिमाही पूरी तरह खराब रही। बची हुई तीन तिमाहियों में सुधार की उम्मीद तो है लेकिन कमाई पर काफी प्रभाव रहेगा। भारत 10 लाख से ज्यादा संक्रमित मामलों वाला तीसरा देश बन गया है। अगर स्थितियां जल्द नहीं सुधरती हैं तो कई उद्योगों को उबरने में लंबा समय लग सकता है।
विज्ञापन
ग्रामीण सहित कई क्षेत्रों में दिखा सुधार
इक्रा ने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में खपत बढ़ रही है और बेहतर मानसून से काफी उम्मीदें हैं। जुलाई में यात्री वाहनों की बिक्री कोविड-19 के पूर्व स्तर का 85 फीसदी पहुंच गई, जबकि दोपहिया की बिक्री 60 फीसदी तक। खुदरा क्षेत्र भी सालाना आधार पर 35 फीसदी वृद्धि कर रहा है। पेट्रोल-डीजल की खपत भी बढ़ी है। इस तरह, कई क्षेत्रों में सुधार के संकेत तो दिखे हैं लेकिन कई क्षेत्र अब भी दबाव में हैं। होटल और खुदरा क्षेत्र को उबरने में लंबा समय लगेगा, रेटिंग एजेंसी इक्रा ने गंभीर प्रभावों का अनुमान जताया है।
विज्ञापन