फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   home ministry asks 1222 ngo to furnish details of their bank account under fcra regulations

विदेशी फंड पाने वाले 1222 NGO पर गृह मंत्रालय ने कसा शिंकजा, बैंक अकाउंट की मांगी डिटेल

Thu, 14 Sep 2017 09:35 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Thu, 14 Sep 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
home ministry asks 1222 ngo to furnish details of their bank account under fcra regulations
गृह मंत्रालय ने विदेश से फंडिंग पाने वाले 1222 एनजीओ पर अपना शिकंजा कसते हुए उनसे बैंक अकाउंट की डिटेल्स मांगी है। साथ जो एनजीओ अपने बैंक अकाउंट की डिटेल सरकार को नहीं देगा, उसके खिलाफ FCRA, 2010 के तहत कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन


पढ़ें- केंद्र ने जेएनयू, डीयू और IIT द‌िल्ली के विदेशी फंड लेने पर लगाई रोक, ये है वजह
विज्ञापन


इन एनजीओ पर गिरी गाज
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, जिन एनजीओ से सरकार ने उनकी बैंक डिटेल मांगी हैं उनमें श्री रामकृष्ण मठ, रामकृष्ण मिशन, इंदौर कैंसर फाउंडेशन चेरिटेबिल ट्रस्ट, कोयंबटूर ईसाई चेरिटेबिल ट्रस्ट, दिल्ली स्कूल ऑफ सोशल वर्क सोसाइटी, हिंदु अनाथ आश्रम, मदानी दारूत तर्बियत, रहमत-ए- आलम अस्पताल ट्रस्ट अनंतनाग, रोटरी क्लब ऑफ मुंबई मिडवेस्ट, जेके ट्रस्ट, गूंज, मदीना एजुकेशन सोसाइटी, नागालैंड बाइबल कॉलेज, भारतीय नेचर और पर्यावरण संस्थान शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने कहा कि जो एनजीओ एफसीआरए के तहत रजिस्टर्ड हैं, उनको विदेश से मिलने वाली डोनेशन केवल एक ही बैंक अकाउंट में लेनी चाहिए। लेकिन ज्यादातर एनजीओ सरकार के इस नियम का पालन नहीं कर रहे हैं। वो अपने अलग-अलग बैंक अकाउंट में विदेशों से डोनेशन ले रहे हैं। इससे बैंकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

ये डिटेल भेजनी होगी सरकार को 
एनजीओ को जो डिटेल गृह मंत्रालय भेजनी होगी, उसमें अकाउंट नंबर के साथ-साथ बैंक की ब्रांच, बैंक कोड, IFSC को एफसी 6 फॉर्म में भरकर भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed