फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   hindustan unilever renamed Beauty product brand fair and lovely to glow and lovely

यूनिलीवर ने अपने ब्रांड से 'फेयर' शब्द हटाकर 'ग्लो एंड लवली' किया, यह है वजह

Fri, 03 Jul 2020 12:40 AM IST
योगेश साहू बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 03 Jul 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
hindustan unilever renamed Beauty product brand fair and lovely to glow and lovely
फेयर एंड लवली (सांकेतिक तस्वीर)

एफएमसीजी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने गुरुवार को अपने सौंदर्य उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया। बता दें कि अमेरिका समेत यूरोपीय देशों में 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद कंपनी ने अपने ब्रांड का नाम बदलने पर विचार करने की बात कही थी।

विज्ञापन


बहरहाल, ब्रांड का नाम बदले जाने पर कंपनी ने कहा है कि उसने अपनी त्वचा देखभाल उत्पाद ब्रांड 'फेयर एंड लवली से 'फेयर' शब्द हटाकर उसका नाम 'ग्लो एंड लवली' कर दिया है। कंपनी के मुताबिक, अब इस ब्रांड नया नाम 'ग्लो एंड लवली होगा। कंपनी के अनुसार नए नाम में सुंदरता के सकारात्मक पहलू के साथ समावेशी दृष्टिकोण को अपनाया गया है।
विज्ञापन


हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) ने एक बयान जारी कर कहा कि पुरुषों के लिए उसके उत्पादों की रेंज को अब 'ग्लो एंड हैंडसम' के नाम से जाना जाएगा। साथ ही कंपनी ने यह भी कहा कि आने वाले कुछ महीनों में 'ग्लो एंड लवली' ब्रांड खुदरा दुकानों पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके साथ ही इस उत्पाद के साथ भविष्य के नवाचार सामने लाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कंपनी ने इससे पहले 25 जून को अपने लोकप्रिय स्किनकेयर ब्रांड 'फेयर एंड लवली' से 'फेयर' शब्द हटाने की घोषणा की थी। कंपनी ने तब सौंदर्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाने की बात कही थी।

यह है नाम बदलने के पीछे की वजह

पिछले दिनों अमेरिका में पुलिस हिरासत में लिए जाने के दौरान अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था। जॉर्ज की मौत के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे। इस विरोध प्रदर्शन को 'ब्लैक लाइव्स मैटर' आंदोलन के नाम से पुकारा गया। यह विरोध प्रदर्शन अमेरिका की सीमा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उससे बाहर निकलकर यूरोप समेत अन्य देशों तक भी पहुंच गया था। 

रंगभेद के खिलाफ चले इसी आंदोलन की वजह से हाल ही में अमेरिकी हेल्थकेयर एवं एफएमसीजी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन ने भारत सहित दुनियाभर में अपनी स्किन व्हाइटनिंग क्रीम की बिक्री रोक दी।

फ्रांस की पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप ने भी पिछले हफ्ते कहा था कि वह अपने त्वचा देखभाल उत्पादों से 'व्हाइट, व्हाइटनिंग, फेयर, फेयरनेस, लाइट, लाइटनिंग' जैसे शब्दों को हटाएगी। इसी क्रम में हिन्दुस्तान यूनिलीवर ने भी अपने ब्रांड से 'फेयर' हटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed