फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   HDFC: Net and mobile banking disrupts, complaints started trending on Twitter, bank regretted

एचडीएफसी बैंक: नेट व मोबाइल बैंकिंग में बाधा, ट्विटर पर ट्रेंड होने लगीं शिकायतें तो बैंक ने जताया खेद

Tue, 30 Mar 2021 06:02 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 30 Mar 2021 06:02 PM IST
सार

  • निजी क्षेत्र की बड़ी बैंक है एचडीएफसी
  • रिजर्व बैंक पहले लगा चुका है जुर्माना

विज्ञापन
HDFC: Net and mobile banking disrupts, complaints started trending on Twitter, bank regretted
demo pic

विस्तार

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता एचडीएफसी बैंक के नेट बैंकिंग संचालन में ग्राहकों को परेशानी हो रही है। परेशान ग्राहकों ने ट्विटर पर शिकायतों का अंबार लगा दिया। देखते-देखते #hdfcbank ट्रेंड करने लगा। मजबूर होकर बैंक ने मंगलवार को ट्वीट कर खेद जताया। स्वीकार किया कि उसकी डिजिटल बैंकिंग सेवा में दिक्कतें आ रही हैं। गड़बड़ी दूर करने और प्राथमिकता के आधार पर सेवाएं बहाल करने का काम जारी है। 

विज्ञापन


यह ट्वीट किया
एचडीएफसी बैंक ने ट्वीट किया, 'कुछ ग्राहकों को हमारी नेटबैंकिंग/मोबाइल बैंकिंग एप पर पहुंचने में दिक्कत आ रही है। हम प्राथमिकता के आधार पर इसका समाधान कर रहे हैं। ग्राहकों को हुई परेशानी का हमें खेद है।'
विज्ञापन


ट्रेंड करने लगा #hdfcbank
एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों ने परेशान होने के बाद ट्विटर पर शिकायतों का अंबार लगा दिया। इससे #hdfcbank ट्रेंड करने लगा। इसके बाद एचडीएफसी बैंक को मजबूरी में इस माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर आकर खेद जताना पड़ा। बैंक ने ग्राहकों से कहा कि कुछ देर बाद नेट व मोबाइल बैंकिंग के उपयोग का पुन: प्रयास करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक पर पहले दो बार लग चुका जुर्माना
यह पहला मौका नहीं है जबकि एचडीएफसी बैंक के ग्राहकों को दिक्कत हुई है। पूर्व में भी दो मौकों पर ऐसा हो चुका है। रिजर्व बैंक ने उस समय एचडीएफसी बैंक पर इसके लिए जुर्माना भी लगाया था। पिछले दो साल के दौरान एचडीएफसी बैंक में सेवाओं में बाधा की समस्या को देखते हुए दिसंबर में रिजर्व बैंक ने निजी क्षेत्र के बैंक पर नई डिजिटल बैंकिंग पहल शुरू करने और नए क्रेडिट कार्ड जारी करने पर रोक लगा दी थी। सेवाओं में गड़बड़ी को लेकर एचडीएफसी बैंक पर दो अवसरों नवंबर, 2018 और दिसंबर, 2019 में जुर्माना भी लगाया जा चुका है।


रिजर्व बैंक के गवर्नर ने जताई थी चिंता
बैंक में सेवाओं में आ रही बाधा की शिकायतों पर कड़ा रुख अपनाते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने दिसंबर में कहा था कि बैंक में कुछ खामियां चिंता का विषय हैं। गवर्नर ने कहा था कि एचडीएफसी बैंक को और विस्तार से पहले अपनी आईटी प्रणाली को मजबूत करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed