फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   GST implementation may take time because of this reason

GST को लागू करने में और हो सकती है देरी, ये हैं मुख्य कारण

Thu, 26 Jan 2017 01:36 PM IST
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला, नई दिल्ली
शिशिर चौरसिया/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Jan 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
GST implementation may take time because of this reason

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद में सेवा कर असेसी के बंटवारे के मामले में निकाले गए फार्मूले पर केंद्र और राज्य सरकार वित्त मंत्रियों के बीच भले ही सहमति बन गई हो, लेकिन इस फार्मूले के विरोध में केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के अपने अधिकारी और कर्मचारी ने ही विरोध का झंडा थाम लिया है। 

विज्ञापन


न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे वित्त मंत्रालय के अधिकारी व कर्मचारी

केंद्र सरकार के अप्रत्यक्ष कर विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों ने सरकार को अपनी प्रतिक्रिया से अवगत भी करा दिया है। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दे दी है कि यदि जेटली इसका समाधान नहीं निकालते तो वे न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा सकते है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि सरकार को जल्दबाजी में नई टैक्स व्यवस्था लागू नहीं करनी चाहिए। यदि ऐसा होता है जीएसटी को लागू करने में और देरी हो सकती है।

जीएसटी परिषद द्वारा लिया गया फैसला गैरकानूनी

GST implementation may take time because of this reason
केंद्र सरकार के समूह ‘ख’ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संगठन ने दो दिन पहले ही वित्त मंत्री को एक पत्र लिख कर बीते 16 जनवरी को जीएसटी परिषद में लिये गए फैसलों को गैरकानूनी बताते हुए इसे बदलने को कहा है।

ऐसा नहीं करने पर संगठन इसे न्यायालय में चुनौती भी दे सकता है। अब अप्रत्यक्ष कर विभाग के समूह ‘क’ श्रेणी के अधिकारियों के संगठन ने भी जेटली से मिल कर इस बारे में अपना विरोध दर्ज कर दिया है। 

अधिकारियों के संगठन ने सौंपा जेटली को पत्र

GST implementation may take time because of this reason
जीएसटी ‌‌ब‌िल
समूह ‘क’ अधिकारियों के संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को देर शाम वित्त मंत्री से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा है, जिसकी प्रति का मुआयना अमर उजाला ने भी किया। इनकी प्रमुख शिकायत सेवा कर के 90 फीसदी असेसी को राज्य के हवाले करने संबंधी फैसले से है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर विभाग के पास कोई खास काम नहीं रह जाएगा। साथ ही राज्य सरकार के वाणिज्यिक कर विभाग के पास सेवा कर के असेसी को हैंडल करने का कोई अनुभव नहीं है।
 
विज्ञापन

जीएसटी लागू करने के लिए जुड़े हैं 50 हजार कर्मचारी

GST implementation may take time because of this reason
GST BILL

विभाग के समूह ‘ख’ और ‘ग’ के कर्मचारियों के संगठन से करीब 50,000 अधिकारी और कर्मचारी जुड़े हैं। इन्होंने सीधे-सीधे चेतावनी देते हुए पत्र में लिखा है कि यह कहने की जरूरत नहीं कि जीएसटी काउंसिल के गैरकानूनी फैसलों में न्यायिक हस्तक्षेप से जीएसटी लागू करने में अनावश्यक देरी हो सकती है।

इनका कहना है कि राज्यों को स्टेट जीएसटी, सेंट्रल जीएसटी या इंटीग्रेटेड जीएसटी लगाने का अधिकार देना संविधान का उल्लंघन है। ऑडिट और असेसमेंट के लिए 90 फीसदी असेसी को राज्यों के हवाले करने का कोई तार्किक या कानूनी आधार नहीं है। गौरतलब है कि अभी शत प्रतिशत सेवा कर असेसी केंद्र सरकार के दायरे में आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed