{"_id":"5d64ed5f8ebc3e93c52eddd9","slug":"government-will-use-the-rbi-surplus-fund-to-boost-indian-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरबीआई से मिले पैसों से मिलेगी मंदी से जूझती अर्थव्यवस्था को मदद","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
आरबीआई से मिले पैसों से मिलेगी मंदी से जूझती अर्थव्यवस्था को मदद
Tue, 27 Aug 2019 02:14 PM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को भारतीय रिजर्व बैंक ने सरकार को अपने खजाने से 1.76 लाख करोड़ रुपये देने का एलान कर दिया। आरबीआई ने बिमल जालान समिति की सिफारिश को मानते हुए यह फैसला लिया है। 84 साल के इतिहास में आरबीआई पहली बार इतनी ज्यादा पैसा सरकार को तीन से पांच साल में देगा। जानकारों का मानना है कि इससे मंदी से जूझती अर्थव्यवस्था को संभालने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीडीपी का एक फीसदी फंड
जो पैसा सरकार को आरबीआई से मिलेगा, वो देश की अर्थव्यवस्था का एक फीसदी है। कार्वी के रिसर्च हेड और उपाध्यक्ष डा. रवि सिंह ने बताया कि इस पैसे की मदद से सरकार कई सेक्टर में जान फूंकने का काम करेगी। सरकारी बैंकों को तो पैसा मिलेगा ही, वहीं ऑटो, रियल इस्टेट, इंफ्रा, एमएसएमई आदि सेक्टर को बूस्ट करने में भी मदद मिलेगी। 2015 में आरबीआई से सरकार को 65896 करोड़ रुपये, 2016 में 65876 करोड़ रुपये, 2017 में 30659 करोड़ रुपये, 2018 में 50 हजार करोड़ रुपये मिले थे।
विज्ञापन
सरकार ने रखा था 90 हजार करोड़ का लक्ष्य
सरकार ने इस साल के बजट में आरबीआई से 90 हजार करोड़ रुपये मिलने का लक्ष्य रखा था। हालांकि अब जालान समिति के अनुशंषा पर सरकार को 86000 करोड़ रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। मंदी के चलते इस बार अर्थव्यवस्था काफी कमजोरी दिखा रही है। ऐसे में सरकार की आय पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है। सरकार की आय में जो भी असर पड़ेगा उसकी भरपाई इसके द्वारा की जाएगी। सरप्लस ट्रांसफर किए जाने से केंद्र सरकार के पास अतिरिक्त पैसा आएगा, जिससे सरकार को सार्वजनिक लोन चुकाने और बैंकों में पूंजी डालने में मदद मिलेगी। इससे बाजार में बड़ी तादात में पैसा आएगा और डिमांड बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन