फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government To Train Small Scale Enterprises For Digital Payments

छोटे कारोबारियों के लिए डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएगी सरकार

Sun, 05 Mar 2017 05:53 AM IST
Updated Sun, 05 Mar 2017 05:53 AM IST
विज्ञापन
Government To Train Small Scale Enterprises For Digital Payments
डिजिटल इंडिया - फोटो : twitter
छोटे कारोबारियों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने को सरकार राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने जा रही है। शनिवार को इस अभियान की शुरुआत केंद्रीय इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने की। इस अभियान के तहत देशभर में 5 क्षेत्रीय सम्मेलन, 30 राज्य स्तरीय सम्मेलन व 100 डिजिधन कैंप लगाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन


अभियान व्यापारिक संगठन कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) व इलेक्ट्रानिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अधीन काम करने वाली संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रसाद ने कहा कि डिजिटल भुगतान के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को नोडल दायित्व सौंपा गया है और इस वर्ष 2500 करोड़ ट्रांजेक्शन डिजिटल भुगतान के द्वारा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि व्यापारी देश में ऐसा वर्ग है जो प्रतिदिन भारी संख्या में अपने ग्राहकों को ट्रेनिंग देते हुए भारत को डिजिटल भारत में बदलने की क्षमता रखता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर नाइलेट के महानिदेशक अश्वनी कुमार शर्मा, सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव मित्तल व अन्य कई अधिकारी मौजूद थे। व्यापारियों की तरफ से कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि इस अभियान से जुड़ते हुए कैट देशभर के व्यापारियों को डिजिटल तकनीक से जोड़ेगी, जिससे अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ेगी। तेजी से बदलते व्यापारिक वातावरण के साथ देश का व्यापारी वर्ग भी अपने आपको जोड़ सकेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी समुदाय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है। इस नाते  डिजिटल तकनीक से जुड़ने पर स्वाभाविक रूप से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed