फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Government preparation to bring PLI scheme: 57 thousand crore rupees incentive to auto sector

पीएलआई योजना लाने की तैयारी: ऑटो क्षेत्र को 57 हजार करोड़ का प्रोत्साहन

Tue, 16 Mar 2021 07:57 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 16 Mar 2021 07:57 AM IST
विज्ञापन
Government preparation to bring PLI scheme: 57 thousand crore rupees incentive to auto sector
ऑटो सेक्टर - फोटो : फाइल फोटो

घरेलू ऑटो क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार विशेष पीएलआई योजना लाने पर विचार कर रही है। इसके तहत उत्पादन व खपत के आधार पर 57 हजार करोड़ रुपये का प्रोत्साहन दिया जा सकता है।

विज्ञापन


तैयारी- क्षेत्र के लिए विशेष पीएलआई योजना ला सकती है सरकार
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र ने ऑटो क्षेत्र के लिए उत्पादन व खपत आधारित विशेष प्रोत्साहन योजना पर काम तेज कर दिया है। इसे सेर्सिंग इंसेंटिव स्कीम का जाएगा। योजना के तहत तीन-चार छोटी योजनाएं शामिल होंगी, जो अलग-अलग क्षेत्रों में घरेलू उत्पादकों से खरीद के लिए ऑटो कंपनियों को प्रोत्साहित करेंगी।
विज्ञापन


इसके लिए 57 हजार करोड़ का बजट रखा है, जो देश में बड़े पैमाने पर ऑटोमोबाइल व कलपुर्जे की उत्पादन इकाइयां लगाने में मददगार होगा। ऑटो क्षेत्र के लिए मौजूदा पीएलआई योजना में 10 प्रतिशत प्रोत्साहन का एलान किया गया है। सरकार अब उत्पादन के अलावा घरेलू खरीद बढ़ाने पर भी जोर देना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनियों को ऐसे मिलेगी प्रोत्साहन राशि
ऑटो कंपनियां अगर घरेलू बाजार से साल में 50-75 फीसदी तक सामान खरीदेंगी, तो उन्हें सरकार की ओर से प्रोत्साहन मिलेगा। इसका इस्तेमाल ई-वाहनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार करने में भी किया जाएगा। इस क्षेत्र के लिए भी घरेलू बाजार से 50 फीसदी खरीद करना अनिवार्य होगा। साथ ही कंपनियों को सालाना 8 फीसदी की वृद्धि भी हासिल करनी होगी। योजना से देश के ऑटो क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा और बड़े पैमाने पर नौकरियों के अवसर भी बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed