{"_id":"5addc68b4f1c1b9b098b6089","slug":"government-planning-to-sale-15-airports-to-private-companies","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हवाई अड्डों को निजी हाथों में बेचने की तैयारी में सरकार","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
15 हवाई अड्डों को निजी हाथों में बेचने की तैयारी में सरकार
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 23 Apr 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने देश के 15 हवाई अड्डों को निजी हाथों में बेचने की तैयारी शुरू कर दी है। इससे पहले देश के चार बड़े हवाई अड्डों पर से सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो चुका है। यह पहली बार होगा कि एनडीए सरकार इस तरह का कदम उठाने जा रही है।
विज्ञापन
इन चार बड़े एयरपोर्ट्स का ऑपरेशंस निजी हाथो में
अभी देश के चार बड़े एयरपोर्ट्स का ऑपरेंशन पूरी तरह से निजी हाथों में है। यह एयरपोर्ट हैं दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू और हैदराबाद। हालांकि जिन एयरपोर्ट्स को सरकार बेचने जा रही है वो सभी के सभी प्रॉफिट कमा रहे हैं और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के स्वामित्व में चल रहे हैं।
विज्ञापन
जिन एयरपोर्ट्स को बेचा जाएगा उनमें अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, कोलकाता और लखनऊ शामिल हैं। इससे पहले भी सरकार ने जयपुर और अहमदाबाद के एयरपोर्ट का मैनेजमेंट निजी हाथों में देने की बात कही थी, लेकिन वो इसमें सफल नहीं हो सकी, क्योंकि कोई भी कंपनी बोली शामिल नहीं हुई।
विज्ञापन
पीएमओ ने दिया निर्देश
पीएमओ ने डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स और नीति आयोग को निर्देश दिया है कि वो एक प्लान को तैयार करें जिससे देश के अधिकांश एयरपोर्ट को निजी हाथों में बेचा सके। इसके लिए नागर विमानन मंत्रालय को भी मदद करने के लिए कहा गया है।
एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
सरकार के इस कदम से एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में काफी मदद मिलेगी। जहां इससे एक तरफ एयरपोर्ट पर खाली पड़ी जमीन का व्यवसायिक इस्तेमाल करने में काफी मदद मिलेगी।