फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   government imposes stock limit on sugar, onion to check hoarding and rising prices

बढ़ती कीमतों को रोकने के लिए सरकार ने प्याज, चीनी पर लगाया स्टॉक लिमिट

Wed, 30 Aug 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल Updated Wed, 30 Aug 2017 09:01 AM IST
विज्ञापन
government imposes stock limit on sugar, onion to check hoarding and rising prices
प्याज - फोटो : ANI

टमाटर की तरह प्याज भी रंग न दिखाए, इसके लिए केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को इस पर स्टॉक लिमिट लगाने का निर्देश दे दिया है। इसी के साथ त्योहारी सीजन से पहले चीनी के बढ़ते दाम को देखते हुए इस पर भी स्टॉक लिमिट की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन


पढ़ें- टमाटर के शतक के बाद प्याज भी लगाएगा अर्धशतक, ये है महंगा होने की वजह
विज्ञापन


केन्द्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को यहां बताया कि आवश्यक वस्तुओं की कीमतें नियंत्रित रहे, इसके लिए सभी राज्यों/संघ शासित क्षेत्रों को प्याज के व्यापारियों पर स्टॉक लिमिट लगाने का निर्देश दिया है। इस निर्णय को मंत्रालय ने पहले ही अधिसूचित कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब राज्य सरकार प्याज के संबंध में स्टॉक सीमा लगा सकेंगे और जमाखोरीरोधी ऑपरेशनों, सट्टेबाजों और मुनाफाखोरों के विरूद्ध कार्रवाई करने जैसे विभिन्न कदम उठा सकेंगे।  

मंत्रालय के मुताबिक हाल ही के सप्ताहों में, विशेषत: इस वर्ष जुलाई माह के अंत से आगे प्याज की कीमतों में हुई असामान्य वृद्धि के चलते यह कदम उठाना आवश्यक था। जांच के उपरांत पता चला कि प्याज के मूल्यों में असामान्य वृद्धि करने वाले कारणों में प्याज की कमी के अलावा कुछ अन्य कारण भी हैं जैसे कि जमाखोरी और सट्टेबाजी आदि। 


इसलिए राज्यों को ऐसे व्यापारियों, जो प्याज की सट्टेबाजी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी से जुड़े हैं, के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए समर्थ बनाना आवश्यक था। सरकार का मामनना है कि इन उपायों से प्याज की कीमतों में उचित स्तर तक कमी आने का अनुमान है जिससे उपभोक्ताओं को तत्काल राहत मिलेगी।  

चीनी पर दो महीने रहेगी स्टॉक लिमिट
सरकार ने चीनी की आपूर्ति को भी दुरुस्त करने और कीमतों को काबू में रखनें के लिए आगामी सितंबर और अक्टूबर महीने के दौरान चीनी मिलों के लिए स्टॉक लिमिट तय कर दी है। ये त्योहारों से पहले कीमतों पर लगाम लगाने की कोशिश है जिसके तहत सितंबर के अंत में स्टॉक सीमा कुल उत्पादन की 21 फीसदी तय की गई है। इसी तरह अक्टूबर के अंत में स्टॉक सीमा कुल उत्पादन की आठ फीसदी तय की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed