फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   goverment Plans GST Lottery offer between 10 lac to 1 Crore, Encouraging Customers to Seek Bills

मोदी सरकार की अनूठी स्कीम : शॉपिंग करो, बिल लाओ और 10 लाख से एक करोड़ तक जीतो

Tue, 04 Feb 2020 07:53 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, नई दिल्ली 
पीटीआई, नई दिल्ली  Published by: अमित कुमार Updated Tue, 04 Feb 2020 07:53 PM IST
विज्ञापन
goverment Plans GST Lottery offer between 10 lac to 1 Crore, Encouraging Customers to Seek Bills
जीएसटी - फोटो : SELF

शॉपिंग करने पर अक्सर कंपनियां आपको इनाम जीतने का आफर देती हैं। मगर इस बार केंद्र सरकार आपके लिए एक अनूठी स्कीम लेकर आई है। इसके जरिए आप 10 लाख से एक करोड़ रुपये तक जीत सकते हैं। बस आपको यही करना है कि जब भी आप कुछ सामान खरीदें, तो जीएसटी वाला बिल जरूर लें। 

विज्ञापन


माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लॉटरी योजना को जल्द ही लाया जाएगा। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य जॉन जोसेफ ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के तहत यह खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जीएसटी के हर बिल पर लॉटरी जीतने का मौका होगा। इस नई पहल से ग्राहक भी टैक्स चुकाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। 
विज्ञापन


एसोचैम के एक कार्यक्रम में जोसेफ ने कहा, 'हम एक नई लॉटरी प्रणाली लेकर आए हैं। प्रत्येक जीएसटी बिल पर यह लॉटरी जीती जा सकेगी। इसका ड्रॉ निकाला जाएगा। लॉटरी का मूल्य इतना ऊंचा है कि ग्राहक यही कहेगा कि 28 प्रतिशत की ‘बचत’ नहीं करने पर मेरा पास 10 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये जीतने का मौका होगा। यह ग्राहक की आदत में बदलाव से जुड़ा सवाल है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

बिल को पोर्टल पर करना होगा अपलोड : 

इस स्कीम के तहत जीएसटी बिल को पोर्टल पर अपलोड करना होगा। इसके बाद कंप्यूटर प्रणाली के तहत ड्रॉ होगा। इसके बाद विजेताओं को इसकी सूचना दी जाएगी।

जीएसटी परिषद करेगा समीक्षा 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व वाला जीएसटी परिषद इस लॉटरी योजना की समीक्षा करेगा। इस दौरान न्यूनतम बिल की सीमा तय होगी और विजेताओं को पुरस्कार उपभोक्ता कल्याण कोष से दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed