{"_id":"5a16b02d4f1c1b96698b4c19","slug":"go-air-launches-new-offer-till-new-year-can-travel-in-1200-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 दिसंबर तक हर बुधवार को करें 1200 रुपये में हवाई यात्रा, इस एयरलाइंस ने निकाला ऑफर","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
31 दिसंबर तक हर बुधवार को करें 1200 रुपये में हवाई यात्रा, इस एयरलाइंस ने निकाला ऑफर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Nov 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब आप इस साल के अंत तक प्रत्येक बुधवार को 1200 रुपये में हवाई यात्रा कर सकेंगे। लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी गो एयर ने इस ऑफर को लॉन्च किया है। आने वाले छुट्टियों के सीजन को देखते हुए कंपनी को उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस स्कीम का फायदा उठाएंगे।
विज्ञापन
शामिल होंगे सभी टैक्स
इस स्कीम के तहत टिकट लेने वालों को कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं देना होगा। वहीं ऐप से टिकट बुक कराने वालों को 10 फीसदी की छूट मिलेगी। इसके लिए प्रोमोकोड GOAPP10 का प्रयोग करना होगा। आपको बता दें कि यह शुरुआती फेयर है जिसमे टिकट का उच्चतम प्राइस 1700 रुपये है।
विज्ञापन
इन रूट्स पर ये है किराया
यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कंपनी ने अलग-अलग रूट के लिए अलग-अलग किराया तय किया है। कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक कोच्चि से बेंगलुरू तक का किराया 1203 रुपये, चेन्नई से कोच्चि तक के लिए 1302 रुपये, कोच्चि से चेन्नई 1302 रुपये, दिल्ली से हैदराबाद तक के लिए 1543 रुपये, दिल्ली से पटना के लिए 1543 रुपये, दिल्ली से कोलकता के लिए 1543 रुपये है। वहीं, नागपुर से बेंगलुरू तक के लिए 1570 रुपये, पटना से दिल्ली तक के लिए 1622 रुपये देने होंगे। इनके अलावा भी कई अन्य रूट हैं, जिनकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन