फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   former finance minister p chidambaram ask 5 questions to central government

चिदंबरम ने सरकार से पूछे 5 सवाल, कहा - क्यों नहीं पेट्रोल, डीजल को सरकार ला रही है GST के दायर में?

Sun, 21 Jan 2018 01:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 21 Jan 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
former finance minister p chidambaram ask 5 questions to central government
petrol

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं को राहत न मिलने पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पांच सवाल पूछे हैं। इसके साथ ही तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम को ओएनजीसी को बेचने के प्रोसेस पर भी सवाल उठाए हैं। 

विज्ञापन


पब्लिक को लाभ नहीं दे रही सरकार
चिदंबरम ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए पूछा कि पेट्रोल और डीजल के दाम देश भर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार क्यों नहीं उपभोक्ताओं को राहत दे रही है। यह पूरी तरह से उपभोक्ताओं के विरुद्ध है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार पेट्रोल डीजल की कमाई कर रही है गलत जगह खर्च

former finance minister p chidambaram ask 5 questions to central government

चिदंबरम ने आगे पूछा कि सरकार पेट्रोल-डीजल पर लगे टैक्स जो कमाई कर रही है, उसको गलत योजनाओं पर खर्च कर रही हैा। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? 
 




GST के दायरे में कब लेकर आएंगी पेट्रोल-डीजल
चिदंबरम ने पूछा कि केंद्र सरकार क्यों पेट्रोल-डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने के सवाल पर टालामटोली कर रही है। उन्होंने सरकार से कहा कि इन दोनों कमोडिटी को जल्द से जल्द  जीएसटी के दायरे में लाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके। 
 


HPCL-ONGC डील पर उठाए सवाल
चिदंबरम  ने तेल मार्केटिंग कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और ओएनजीसी की डील पर भी सवाल उठाते हुए पूछा कि सरकार ने इस डील के लिए 30 हजार करोड़ की उधारी को देने से मना कर दिया, लेकिन ओएनजीसी सरकार से एचपीसीएल के शेयर खरीदने के लिए 30 हजार करोड़ उधार लेगी। क्या इससे सरकार के चालू घाटे पर असर नहीं पड़ेगा?
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed