फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Foreign trade: Exports increased by 69.35 percent to 32.27 billion doller in May, trade deficit also increased

विदेश व्यापार: मई में निर्यात 69.35 फीसदी बढ़कर 32.27 अरब डॉलर हुआ, व्यापार घाटा भी बढ़ा

Tue, 15 Jun 2021 10:34 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 15 Jun 2021 10:34 PM IST
सार

पिछले साल की तुलना में इस वर्ष मई माह में देश का निर्यात अच्छा खासा बढ़ा है। इसमें इंजीनियरिंग, रत्न आभूषण व पेट्रोलियम उत्पादों का बड़ा योगदान है। 
 

विज्ञापन
Foreign trade: Exports increased by 69.35 percent to 32.27 billion doller in May, trade deficit also increased
Export - फोटो : Export

विस्तार

देश का निर्यात मई में 69.35 प्रतिशत बढ़कर 32.27 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पाद तथा रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन की वजह से निर्यात का आंकड़ा बढ़ा है। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 6.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


पिछले साल मई में निर्यात 19 अरब डॉलर रहा था, जबकि मई, 2019 में निर्यात 29.85 अरब डॉलर पर था। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार मई में आयात भी 73.64 प्रतिशत बढ़कर 38.55 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीने में 22.2 अरब डॉलर रहा था। इस तरह व्यापार घाटा बढ़कर 6.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन


मई, 2019 में आयात 46.68 अरब डॉलर रहा था। मई, 2020 में व्यापार घाटा 3.15 अरब डॉलर था। चालू वित्त वर्ष के पहले दो माह अप्रैल-मई में निर्यात दोगुना से अधिक होकर 62.89 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान महीनों में 29.41 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अप्रैल-मई, 2021 के दौरान आयात 84.27 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 39.32 अरब डॉलर था। वित्त वर्ष के पहले दो माह में व्यापार घाटा 21.38 अरब डॉलर रहा, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 9.91 अरब डॉलर था।


मई, 2021 में तेल आयात बढ़कर 9.45 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने 3.49 अरब डॉलर था। सोने का आयात बढ़कर 67.9 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया, जो मई, 2020 में 7.63 करोड़ डॉलर था। मई में इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम उत्पादों तथा रत्न एवं आभूषणों का निर्यात क्रमश: 8.64 अरब डॉलर, 5.33 अरब डॉलर और 2.96 अरब डॉलर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed