{"_id":"59a7ad704f1c1b0e278b49d8","slug":"for-next-two-months-airfare-rose-upto-80-percent-trains-seats-too-got-full","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले दो महीने के लिए हवाई कंपनियों ने बढ़ाए 80 फीसदी तक किराये तो ट्रेन में सीटें हुई फुल","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
अगले दो महीने के लिए हवाई कंपनियों ने बढ़ाए 80 फीसदी तक किराये तो ट्रेन में सीटें हुई फुल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
Air india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्योहारी सीजन शुरू होने में अभी एक महीने का समय बचा हुआ है, लेकिन लोगों के लिए घर जाना दूभर हो गया है। जहां ट्रेनों में पहले से ही सींटे फुल हो गई हैं, वहीं हवाई कंपनियों ने भी टिकट के प्राइस काफी बढ़ा दिए हैं।
पढ़ें- सिर्फ कुछ रुपये खर्च करके तय कर सकेंगे 200 किमी का सफर, वो भी हवाई
दशहरा को आने में अभी एक महीने का समय बचा है, वहीं दिवाली भी इस साल 19 अक्टूबर को पड़ेगी। दिवाली का त्योहार गुरुवार को पड़ रहा है। ऐसे में लोग रविवार 22 अक्टूबर तक लौट कर आएंगे। इसके बाद बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ का त्योहार पड़ेगा।
विज्ञापन
दशहरा, दिवाली से पहले अगर आप घर जाने के लिए टिकट बुक कराने की सोच रहे हैं, तो हवाई यात्रा में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। अगले दो महीने में एयरलाइंस कंपनियों ने किराये में 80 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। सेक्टर के हिसाब से इसमें कम से कम 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
जिन रूट पर टिकट की डिमांड कम है वहां पर किराये में बढ़ोतरी 30 फीसदी की गई है। मेट्रो रूट और टॉप के 10 सेक्टर में डबल डिजिट में बढ़ोतरी की गई है।
20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक के टिकट हुए महंगे
अगर आप आज की तारीख में 20 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच का हवाई टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर दिल्ली-मुंबई का टिकट जो कि पिछले साल 2923 रुपये का पड़ा था, वो इस साल 4539 का मिल रहा है। वहीं दिल्ली-बंगलुरू रूट का टिकट 5006 रुपये में मिल रहा है। दिल्ली-चेन्नई रूट पर टिकट 5881 रुपये का मिल रहा है।