फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   for next two months airfare rose upto 80 percent, trains seats too got full

अगले दो महीने के लिए हवाई कंपनियों ने बढ़ाए 80 फीसदी तक किराये तो ट्रेन में सीटें हुई फुल

Thu, 31 Aug 2017 12:02 PM IST
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल Updated Thu, 31 Aug 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
for next two months airfare rose upto 80 percent, trains seats too got full
Air india
त्योहारी सीजन शुरू होने में अभी एक महीने का समय बचा हुआ है, लेकिन लोगों के लिए घर जाना दूभर हो गया है। जहां ट्रेनों में पहले से ही सींटे फुल हो गई हैं, वहीं हवाई कंपनियों ने भी टिकट के प्राइस काफी बढ़ा दिए हैं। 
विज्ञापन


पढ़ें- सिर्फ कुछ रुपये खर्च करके तय कर सकेंगे 200 किमी का सफर, वो भी हवाई
विज्ञापन


दशहरा को आने में अभी एक महीने का समय बचा है, वहीं दिवाली भी इस साल 19 अक्टूबर को पड़ेगी। दिवाली का त्योहार गुरुवार को पड़ रहा है। ऐसे में लोग रविवार 22 अक्टूबर तक लौट कर आएंगे। इसके बाद बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में छठ का त्योहार पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दशहरा, दिवाली से पहले अगर आप घर जाने के लिए टिकट बुक कराने की सोच रहे हैं, तो हवाई यात्रा में ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। अगले दो महीने में एयरलाइंस कंपनियों ने किराये में 80 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर दी है। सेक्टर के हिसाब से इसमें कम से कम 30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 


जिन रूट पर टिकट की डिमांड कम है वहां पर किराये में बढ़ोतरी 30 फीसदी की गई है। मेट्रो रूट और टॉप के 10 सेक्टर में डबल डिजिट में बढ़ोतरी की गई है। 

20 सितंबर से 20 अक्टूबर तक के टिकट हुए महंगे
अगर आप आज की तारीख में 20 सितंबर से 20 अक्टूबर के बीच का हवाई टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर दिल्ली-मुंबई का टिकट जो कि पिछले साल 2923 रुपये का  पड़ा था, वो इस साल 4539 का मिल रहा है। वहीं दिल्ली-बंगलुरू रूट का टिकट 5006 रुपये में मिल रहा है। दिल्ली-चेन्नई रूट पर टिकट 5881 रुपये का मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed