{"_id":"5facab221320a83a4a382a7d","slug":"finance-minister-nirmala-sitharaman-will-address-press-conference-today-economy","type":"story","status":"publish","title_hn":"थोड़ी देर में वित्त मंत्री सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहत पैकेज का कर सकती हैं एलान","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
थोड़ी देर में वित्त मंत्री सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस, राहत पैकेज का कर सकती हैं एलान
Thu, 12 Nov 2020 11:01 AM IST
Sneha Baluni
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Thu, 12 Nov 2020 11:01 AM IST
विज्ञापन
निर्मला सीतारमण प्रेस कांफ्रेंस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगी। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस दोपहर 12.30 बजे होगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्री इसमें एक और राहत पैकेज का एलान कर सकती हैं। इस पैकेज में वित्त मंत्री का जोर रोजगार बढ़ाने पर होगा। वे अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए डेढ़ हजार करोड़ रुपये के प्रोत्साहनों की भी घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman (file photo) to address a press conference today. pic.twitter.com/L6bm79k8N9
— ANI (@ANI) November 12, 2020विज्ञापन
केंद्र सरकार अगले प्रोत्साहन पैकेज में पीएफ सब्सिडी देने का एलान कर सकती हैं। ये सब्सिडी कर्मचारियों और रोजगार देने वाली कंपनियों दोनों के लिए 10 फीसदी पीएफ के रूप में हो सकती है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 31 मार्च को प्रधानमंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना को बंद कर दिया था, हालांकि अब सरकार इस योजना को दोबारा शुरू करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
पैकेज में 10 क्षेत्रों में निर्माताओं के लिए पांच वर्षों में उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन (दो लाख करोड़ के पीएलआई) की घोषणा हो सकती हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पहले कहा है कि कैबिनेट ने यह सुनिश्चित करने के लिए अधिक पीएलआई बनाने का फैसला किया है कि रोजगार का सृजन किया जा सके। सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री सीतारमण और अन्य शीर्ष अधिकारी आज योजना को अंतिम रूप देंगे।