फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman said Banks cannot refuse to give loans to MSMEs covered under emergency credit facility

आपात ऋण सुविधा के तहत एमएसएमई को कर्ज देने से मना नहीं कर सकते बैंक : सीतारमण

Fri, 31 Jul 2020 07:37 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 31 Jul 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman said Banks cannot refuse to give loans to MSMEs covered under emergency credit facility
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को कहा कि बैंक आपातकालीन ऋण सुविधा के तहत एमएसएमई को कर्ज देने से इनकार नहीं कर सकते हैं। अगर कोई बैंक इससे इनकार करता है तो इसकी आगे जानकारी दी जानी चाहिए। सौ फीसदी गारंटीशुदा आपातकालीन ऋण सुविधा योजना के तहत 23 जुलाई 2020 तक सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक कुल 1,30,491.79 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत कर चुके हैं। इसमें से 82,065.01 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


सीतारमण ने उद्योग संगठन फिक्की ( FICCI ) के एक कार्यक्रम में कहा, 'बैंक आपातकालीन ऋण सुविधा के तहत कवर किए गए एमएसएमई को कर्ज देने से मना नहीं कर सकते। यदि इससे इनकार किया गया है, तो ऐसे उदाहरणों की सूचना दी जानी चाहिए। मैं इस पर गौर करूंगी।' उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय भारतीय रिजर्व बैंक के साथ आतिथ्य क्षेत्र के लिए ऋण की किश्त अदायगी पर रोक (मोरोटोरियम) या ऋण पुनर्गठन योजना पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत केंद्र ने सूक्ष्म, छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए तीन लाख करोड़ रुपये के गिरवी मुक्त ऋण सुविधा की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, मैं आतिथ्य क्षेत्र के लिए मोरोटोरियम या पुनर्गठन के विस्तार की जरूरत को समझती हूं। हम इस बारे में आरबीआई के साथ काम कर रहे हैं। मौजूदा स्थिति से निपटने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसा हितधारकों और उद्योग विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिक्की (भारतीय वाणिज्य और उद्योग महासंघ) ने वित्त मंत्री सीतारमण के हवाले से ट्वीट किया, ‘पुनर्गठन पर ध्यान दिया जा रहा है। वित्त मंत्रालय आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहा है। सिद्धांत के रूप में पुनर्गठन की जरूरत को पूरी तरह स्वीकार किया गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed