फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   fake 81 lakhs Aadhaar cards were detected

अब तक 81 लाख आधार कार्ड पाए गए फर्जी, एक आतंकी से हुआ खुलासा

Sun, 10 Sep 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 10 Sep 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
fake 81 lakhs Aadhaar cards were detected
Aadhaar

आधार एनरॉलमेंट एंड अपडेट रेग्यूलेशंस एक्ट 2016 के वजूद में आने के महज एक साल के अंदर इस साल अगस्त महीने तक करीब 81 लाख आधार कार्ड को ब्लॉक किया जा चुका है। आधार की छानबीन के बाद यूआईडीएआई ने इस आशय की कार्रवाई की है।

विज्ञापन


हालांकि आधार कार्ड बनवाते समय कई कड़े मापदंडों का पालन करना पड़ता है, मगर बीते दिनों उत्तर प्रदेश के देवबंद से पकड़े गए एक आतंकी से पूछताछ में तब जांच एजेंसियों के होश उड़ गए जब पता चला कि संबंधित आतंकी ने आधार कार्ड बनवा रखा था।
विज्ञापन


दरअसल फर्जी आधार कार्ड के सामने आने का सिलसिला तब शुरू हुआ जब सरकार ने सरकारी योजनाओं का लाभ हासिल करने के लिए अधिकार कार्ड अनिवार्य कर दिया। इसके बाद कार्ड बनाने वाली संस्था यूएचडीएआई ने आधार कार्ड की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: STF के हत्थे चढ़े फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले, बताया कैसे बनाते थे डुप्लीकेट कापी

इस क्रम में करीब 81 लाख आधार कार्ड के लिए दिए गए कागजात और बायोमेट्रिक डाटा सही नहीं पाए गए। यूआईडीएआई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच में संदिग्ध पाए गए आधार कार्डों को ब्लॉक कर दिया।


सरकार के लिए चिंता की बात यह है कि हाल के दिनों में कुछ आतंकियों द्वारा आधार कार्ड बनाने में सफलता हासिल कर लेने की बात सामने आई है। इसके बाद आधार कार्ड की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

देश में 1.12 अरब आधार कार्ड
इस समय देश में एक अरब 12 करोड़ लोगों के पास आधार कार्ड हैं। यह देश की जनसंख्या का करीब 89 फीसदी है। सरकार आधार कार्ड को सभी मद में अनिवार्य बनाना चाहती है। इस मामले से जुड़ा विवाद फिलहाल सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है।

पढ़ें: बड़ा खुलासाः आधार को 'आधार' बनाकर यहां दे दिया करोड़ों के फर्जीवाड़े को अंजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed