{"_id":"62d69e348747d2271024511e","slug":"ed-action-ed-files-chargesheet-against-six-bangladeshi-nationals-in-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED Action: ईडी ने छह बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग मामले में दाखिल की चार्जशीट","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ED Action: ईडी ने छह बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग मामले में दाखिल की चार्जशीट
Tue, 19 Jul 2022 05:36 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Tue, 19 Jul 2022 05:36 PM IST
सार
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया है कि मनी लाउंड्रिंग निरोधक कानून के तहत बीते 11 जुलाई को कोलकाता स्थित विशेष अदालत में छह बंगलादेशी नागरिकों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है, अदालत ने भी धनशोधन निरोधक कानून के तहत इस मामले का संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
ईडी की कार्रवाई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को जानकारी दी है कि उसने धनशोधन निरोधक कानून (Anti Money Laundering Law) के तहत छह बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पश्चिम बंगाल की एक विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है।
प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कहा गया है कि मनी लाउंड्रिंग निरोधक कानून के तहत बीते 11 जुलाई को कोलकाता स्थित विशेष अदालत में एक आरोपपत्र दाखिल किया गया है और अदालत ने इस मामले का संज्ञान लिया है।
ईडी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार चार्जशीट में प्रशांत कुमार हलधर उर्फ शिवशंकर हलधर, इमाम हुसैन उर्फ इमोन हलधर, अमाना सुल्ताना उर्फ शर्मी हलधर, स्वप्न मैत्रा उर्फ स्वप्न कुमार मिस्त्री, उत्तम कुमार मिस्त्री उर्फ उत्तम मैत्रा और प्रणेश कुमार हलधर के नाम शामिल हैं। ईडी की ओर से यह भी बताया गया है कि आरोपितों पर सीमा पार से जुड़े अपराध का आरोप भी लगाया गया है।
विज्ञापन
ईडी के अनुसार सभी छह बांग्लादेशी नागरिकों को बीते 14 मई को की गयी छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। ईडी ने बातया है कि इस मामले की जांच में पाया गया है कि इन आरोपितों के पास बांग्लादेश और भारत दोनों देशों के सरकारी अधिकारियों की ओर से जारी विभिन्न पहचान पत्र उपलब्ध थे, यहां तक की उनके पास दोनों देशों के पासपोर्ट भी मौजूद थे।
ईडी ने बताया है कि जांच के दौरान जुलाई महीने में आरोपितों के पास से कुल 7.56 करोड़ रुपये कीमत के फ्लैट, मकान, शेयर और नगदी जब्त किया था।