फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Economic activities in the country improve passenger vehicle sales up 14 percent in December

देश में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर में 14 फीसदी बढ़ी

Fri, 15 Jan 2021 05:27 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Jan 2021 05:27 AM IST
विज्ञापन
Economic activities in the country improve passenger vehicle sales up 14 percent in December
यात्री वाहनों की थोक बिक्री में बढ़ोतरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

देश में आर्थिक गतिविधियों में सुधार के साथ अब वाहन बिक्री में भी धीरे-धीरे तेजी देखने को मिल रही है। दिसंबर, 2020 में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 13.59 फीसदी बढ़कर 2,52,998 इकाई पर पहुंच गई। दिसंबर, 2019 में कुल 2,22,728 यात्री वाहन बिके थे।

विज्ञापन


सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के बृहस्पतिवार के आंकड़ों के मुताबिक, आलोच्य महीने में कुल 11,27,917 दोपहिया वाहन बिके। यह आंकड़ा इससे पिछले साल दिसंबर में बिके 10,50,038 दोपहिया वाहनों के मुकाबले 7.42 फीसदी ज्यादा है। इस दौरान मोटरसाइकिल बिक्री 6.65 फीसदी बढ़कर 7,44,237 इकाई, स्कूटर बिक्री 5.59 फीसदी बढ़कर 3,23,696 इकाई रही।
विज्ञापन


सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि दिसंबर, 2019 में वाहनों की बिक्री बहुत कम रही थी। इस लिहाज से दिसंबर, 2020 यात्री और दोपहिया वाहनों की बिक्री के लिए बेहतर रहा। उधर, जनवरी-दिसंबर, 2020 के दौरान देश से वाहनों का निर्यात 18.87 फीसदी कम होकर 38,65,138 इकाई रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिसंबर तिमाही में बेहतर आंकड़े
आंकड़ों के मुताबिक, चालू वित्त वर्ष की अक्तूबर-दिसंबर यानी तीसरी तिमाही में विभिन्न श्रेणी के वाहनों की बिक्री सालाना आधार पर 10.61 फीसदी बढ़कर 59,44,991 इकाई पर पहुंच गई। यात्री वाहनों की बिक्री 14.44 फीसदी बढ़कर 8,97,908 इकाई रही। इस दौरान 13.37 फीसदी वृद्धि के साथ कुल 47,82,110 दोपहिया वाहन बिके। हालांकि, वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 1.12 फीसदी घटकर 1,93,034 इकाई रही।  


उपायों से उबरने में मिलेगी मदद
सियाम के अध्यक्ष केनिचि आयुकावा ने कहा, तीसरी तिमाही में यात्री और दोपहिया वाहन श्रेणी में कुछ सुधार दिखा है। हालांकि, वाणिज्यिक और तिपहिया वाहनों की बिक्री में अब भी गिरावट जारी है। उन्होंने कहा, उद्योग सेमीकंडक्टर, स्टील और शिपिंग कंटेनर की कमी से जूझ रहा है। स्टील, लॉजिस्टिक और अन्य कच्चे माल की बढ़ती कीमतें भी असर डाल रही हैं। हालांकि, उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना की घोषणा, कम ब्याज दर, ग्रामीण इलाकों में खर्च बढ़ाने का लक्ष्य और सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण पर जोर देने जैसी पहल उद्योग को उबारने में मदद करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed