फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   drug business down in 70 days of lockdown in ag

आगरा: 70 दिनों में 25 फीसदी रह गया दवा कारोबार, सबसे ज्यादा मास्क-सैनिटाइजर की बिक्री

Mon, 08 Jun 2020 02:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 08 Jun 2020 02:48 PM IST
सार

  • 70 दिनों में 52 करोड़ का दवा व्यापार, सामान्य दिनों में 210 करोड़ का
  • लॉकडाउन में 95 गुना बिके मास्क-सैनिटाइजर, कफ सीरप तीन गुना

विज्ञापन
drug business down in 70 days of lockdown in ag
drugs

विस्तार

आगरा में लॉकडाउन के दौरान दवा व्यापार महज 20 से 25 फीसदी तक ही सिमट गया, लेकिन सैनिटाइजर और मास्क 95 गुना बिके। जुकाम-खांसी और बुखार की दवा-सीरप सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक बिके वहीं सर्जिकल सामान और ग्लूकोज की बिक्री नहीं हुई।
विज्ञापन


जिले में दवा की थोक की दुकानें 600 हैं। इनमें सामान्य दिनों में औसतन 50 हजार रुपये की प्रति थोक व्यापारी करता था। 22 मार्च से शुरू हुए लॉकडाउन 70 दिन तक चला। अस्पताल-क्लीनिक बंद रहे, इससे सर्जिकल सामान और ग्लूकोज की बोतल की बिक्री नहीं हुई। 
विज्ञापन



ऑपरेशन भी बंद थे, दुर्घटनाएं और डायरिया के मामले भी नहीं आए। इस कारण सिरिंज, कॉटन, ऑपरेशन सामान, ड्रिप लगाने को ग्लूकोज की बोतल के खरीददार नहीं रहे। इक्का-दुक्का सामान बिका, जो पहले से ही अस्पताल और फुटकर दवा विक्रेताओं के यहां था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना वायरस के चलते इन दिनों में जुकाम, खांसी, बुखार के सीरप, दवा और एंटीबायोटिक की बिक्री तीन गुना रही। इनमें अधिकांश ने तो कोरोना वायरस के डर से इनका स्टॉक भी कर लिया था। 

सैनिटाइजर-मास्क की बंपर सेल

सामान्य दिनों में सैनिटाइजर और मास्क का उपयोग अस्पताल में चिकित्सक और ऑपरेशन थिएटर के दौरान ही इनका ज्यादा होता था। दवा व्यापारी बताते हैं कोरोना वायरस के चलते इनकी बिक्री 95 गुना तक बढ़ गई। यहां तक कि सभी स्टोर और निर्माता कंपनियों के यहां स्टाक भी खत्म हो गया। कालाबाजारी पर पांच मेडिकल स्टोर सील भी किए गए।

एसिडिटी की दवा की दोगनी रही मांग

लॉकडाउन में लोग घरों में रहे और जमकर पसंदीदा खाना खाया। व्यायाम भी नहीं किया, जिससे एसिडिटी की परेशानी बढ़ गई। इसके चलते एसिडिटी की दवा की भी खूब मांग रही और बिक्री दो गुनी हो गई। मधुमेह और ब्लडप्रेशर की दवा सामान्य दिनों की तरह ही बिकी। दरअसल, इसके मरीजों ने ही यह दवाएं खरीदी। 

25 फीसदी रह गया कारोबार

सामान्य दिनों की बात करें तो 70 दिन में थोक की दवा का 210 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। लेकिन लॉकडाउन से 20 से 25 फीसदी ही व्यापार रह गया।- पुनीत कालरा, आगरा फार्मा एसोसिएशन

लॉकडाउन से दवा व्यापार प्रभावित रहा, चुनिंदा दवाएं ही बिकीं। सर्जिकल आयटम नहीं बिके, मास्क और सैनिटाइजर की बंपर बिक्री हुई है। अब सर्जिकल आयटम की डिमांड आने लगी है। - आशीष शर्मा, अध्यक्ष आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन

बीपी, मधुमेह रोगियों की बिक्री सामान्य की तरह रही, लेकिन सबसे ज्यादा जुकाम-खांसी, बुखार की दवा-सीरप और एंटीबायोटिक की बिक्री सामान्य दिनों के मुकाबले तीन गुना तक रही।  - आशू शर्मा, अध्यक्ष जिला आगरा महानगर केमिस्ट एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed