{"_id":"62be8a35a6946d11a75c9fb5","slug":"dollar-vs-rupee-rupee-falling-due-to-the-cruelty-of-foreign-funds-reached-a-record-low-of-79-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dollar vs Rupee: विदेशी फंडों की बेरुखी से टूट रहा रुपया, पहुंचा 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Dollar vs Rupee: विदेशी फंडों की बेरुखी से टूट रहा रुपया, पहुंचा 79.11 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर
Fri, 01 Jul 2022 11:18 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:18 AM IST
सार
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 78.99 रुपये पर कारोबार कर रहा रहा था फिर अचानक फिसलते हुए 79.11 रुपये के अब के सबसे निचले स्तर पर चला गया है।
विज्ञापन
Rupee Vs Dollar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले फिसलकर अब तक के सबसे निचले स्तर 79.11 रुपये पर चला गया है। माना जा रहा है कि विदेशी फंडों की ओर से लगातार बाजार से पैसे निकालने से निवेशकों के बीच मंदी की धारणा बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
इंटर बैंक फॉरेन एक्सचेंज पर भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 78.99 रुपये पर कारोबार कर रहा रहा था फिर अचानक फिसलते हुए 79.11 रुपये के अब के सबसे निचले स्तर पर चला गया है। इससे पहले गुरुवार को भारतीय रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ 79.06 रुपये के साथ बंद हुआ था।
विज्ञापन
वहीं डॉलर इंडेक्स जो छह बड़ी करेंसीज की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापता है इस इंडेक्स पर डॉलर 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 104.90 पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स के हेड ऑफ ट्रेजरी अनिल कुमार भंसाली का कहना है कि भारतीय रुपया कमजोरी के साथ ही खुला है। बाजार में कहीं से भी फंड फ्लो या एशियाई मुद्राओं में मजबूती के संकेत नहीं मिल रहे हैं। ब्रेंड क्रूड ऑयल की कीमतें नीचे आ रही हैं या ब्याज दर बढ़ने के बीच सुस्त बने हुए हैं।
ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.05 प्रतिशत बढ़कर 109.09 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
भारत के घरेलू बाजार की बात करें तो 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगभग 500 अंक नीचे तो वहीं 50 स्टॉक्स वाला निफ्टी लगभग 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। बाजार में एफआईआई नेट सेलर बने हुए हैं। स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को उन्होंने 1138.05 करोड़ रुपए के शेयरों की बिकवाली की है।