फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   diwali muhurta trading today make an auspicious start earn from stock market throughout year

मुहूर्त ट्रेडिंग : आज ही करें निवेश की शुरुआत, जानें निवेश का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व

Sat, 14 Nov 2020 01:18 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 14 Nov 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
diwali muhurta trading today make an auspicious start earn from stock market throughout year
शेयर मार्केट

अगर आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज दिवाली के शुभ दिन होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग से इसकी शुरुआत कर सकते हैं। दिवाली के मौके पर शनिवार शाम को बीएसई और एनएसई में कारोबार का एक घंटे का यह खास सत्र आयोजित किया जाएगा। आइए जानते हैं इसका महत्व...

विज्ञापन


क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?
दरअसल दिवाली वाले दिन कारोबारी मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करते हैं, इसलिए इस दिन अपना काम बंद नहीं करते बल्कि अपना काम और निष्ठा और लगन से करते हैं। ऐसा माना जाता है कि दिवाली वाले दिन काम करने से पूरे साल बरकत रहती है, दिवाली के दिन कारोबारी अपने बहीखाते की पूजा करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


शेयर बाजार में भी ब्रोकर मुहूर्त ट्रेडिंग से पहले बहीखातों की पूजा करते हैं, इसे चोपड़ा पूजा के नाम से जाना जाता है।


लक्ष्मी पूजन के सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त 
दिवाली का शुभ मुहूर्त शुरू होने वाला है। शुभ चौघड़िया और स्थिर लग्न के मुहूर्त में दिवाली पूजन से मां लक्ष्मी का स्थायी वास आपके घर में होगा। दिवाली की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से पहले कुछ तैयारियां कर लें।

घर पर दिवाली पूजन - 14 नवंबर की शाम 5:28 से शाम 7:30 तक ( वृष, स्थिर लग्न)

प्रदोष काल मुहूर्त: 14 नवंबर की शाम 5:33 से रात्रि 8:12 तक

महानिशीथ काल मुहूर्त ( काली पूजा)

महानिशीथ काल मुहूर्त्त: रात्रि 11:39 से 00:32 तक।

सिंह काल मुहूर्त्त: रात्रि 12:15 से 02:19 तक।
 

शुभ निवेश के फायदे

दिवाली के दिन शेयर बाजार को भी एक घंटे के लिए खोला जाता है और शुभ मुहूर्त के तहत ट्रेडिंग होती है। इस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग में खासकर ब्रोकर और ट्रेडर बड़े उत्साह के साथ शेयर बाजार के कारोबार में शामिल होते हैं। इस दिन निवेशक या तो नए शेयर खरीदते हैं या पुराने शेयर बेचकर नए शेयर खरीदते हैं।

कुछ निवेशक ऐसे भी होते हैं, जो दिवाली के दिन शेयर खरीदकर उन्हें अगले साल की दिवाली तक संभाल कर रख देते हैं। जब एक साल के बाद उन शेयर को बेचते हैं तो उन्हें बहुत अच्छा रिटर्न मिलता है। 
 

बीएसई और एनएसई पर कितने बजे होगी ट्रेडिंग

इस साल बीएसई और एनएसई पर शाम 6.15 बजे से ट्रेडिंग शुरू होगी और यह एक घंटे यानी शाम 7.15 तक चलेगी। इससे पहले शाम 5.45 से छह बजे तक ब्लॉक डील सेशन होगा और छह से 6.08 तक प्री-ओपन मुहूर्त सेशन होगा। इसका मतलब यह है कि आम निवेशक शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक ट्रेडिंग कर सकता है।

निवेश से मिलता है अच्छा रिटर्न
एक साल पहले की बात करें तो पिछले साल 13 नवंबर को सेंसेक्स 40,116.06 पर बंद हुआ था और इस साल 13 नवंबर शुक्रवार को यह 43,443 पर बंद हुआ। इसका मतलब यह हुआ कि एक साल में सेंसेक्स में शामिल शेयरों में करीब आठ फीसदी का रिटर्न मिला है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed