फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Diesel Petrol Price Today 14 February 2021: Petrol Diesel Price 14 Feb 2021: Know Rates According To IOCL

Petrol Diesel Price: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी पहुंची कीमत

Sun, 14 Feb 2021 06:46 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 14 Feb 2021 06:46 AM IST
विज्ञापन
Diesel Petrol Price Today 14 February 2021: Petrol Diesel Price 14 Feb 2021: Know Rates According To IOCL
पेट्रोल-डीजल की कीमत आज - फोटो : iStock

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार छठे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। आज डीजल की कीमत में 32 से 34 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत 28 से 29 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।  

विज्ञापन


दिल्ली-मुंबई में नया रिकॉर्ड 
इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 88.73 जबकि मुंबई में 95.21 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली में डीजल 79.06 रुपये तो मुंबई में 86.04 रुपये में मिलेगा। मुंबई में डीजल के दाम अपने उच्चतम स्तर पर हैं। छह दिनों के दौरान पेट्रोल के दाम में 1.80 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल में 1.97 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।
  

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 79.06 88.73
कोलकाता 82.65 90.01
मुंबई 86.04 95.21
चेन्नई 84.16 90.96


(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

असम में पेट्रोल-डीजल पांच रुपये तक सस्ता

आगामी अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए असम की सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगे अतिरिक्त सेस को वापस ले लिया। इससे प्रदेश में पेट्रोल और डीजल 5 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता होगा। वित्तमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार को विधानसभा में 60784.03 करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया। साथ ही उन्होंने अल्कोहल पेय पर लगाए गए 25 फीसदी अतिरिक्त सेस को भी हटाने का प्रस्ताव पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।


जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed