{"_id":"596d14494f1c1b16098b46ae","slug":"diageo-holds-225-crore-payment-to-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश शराब कंपनी डिएगो नहीं देगी विजय माल्या के 225 करोड़ ","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
ब्रिटिश शराब कंपनी डिएगो नहीं देगी विजय माल्या के 225 करोड़
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 18 Jul 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
vijay mallya
शराब की दिग्गज ब्रिटिश कंपनी डिएगो ने भगोड़े भारतीय शराब व्यवसायी विजय माल्या के बाकी बचे 225 करोड़ के भुगतान को रोकने का फैसला कर लिया है। दरअसल माल्या की शराब कंपनी यूनाइटेड स्पिरिट्स लिमिटेड से निकलने के लिए डिएगो ने 515 करोड़ रुपये का सौदा किया था।
विज्ञापन
इस मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि वहीं इस मामले में डिएगो भगोड़े व्यवसायी से अपने पैसे वसूलने पर विचार कर रही है। बता दें कि माल्या भारत में कर्ज ना चुकाने के मामले में वांछित हैं। भुगतान पैकेज के तहत डिएगो ने पिछले साल माल्या को 257 करोड़ का भुगतान किया था।
विज्ञापन
अब उन्होंने माल्या की कंपनी की तरफ से समझौते की शर्तों का उल्लंघन करने पर माल्या को बाकी के 225 करोड़ न लौटाने का निर्णय लिया है। ब्रिटिश शराब कंपनी बाकी के 225 करोड़ को दो समान हिस्सों में लौटाने वाली थी। हालांकि सूत्र ने विजय माल्या द्वारा तोड़े गए समझौते की शर्तों को साझा करने से मना कर दिया।
विज्ञापन