फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union minister Santosh Gangwar said Vijay Mallya will be brought back to India

केंद्रीय मंत्री गंगवार बोले विजय माल्या को वापस भारत लाया जाएगा

Wed, 19 Apr 2017 11:03 AM IST
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी Updated Wed, 19 Apr 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Union minister Santosh Gangwar said Vijay Mallya will be brought back to India
Santosh Gangwar - फोटो : ani
केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने कहा है कि विजय माल्या को वापस भारत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि माल्या को भारत वापस लाने के मामले में कानून की उचित प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड कर फरार हुए विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले सूचना आई थी कि 9 हजार करोड़ रुपया डकार कर भागे शराब व्यवसायी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश पर हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से माल्या जमानत पाने में सफल रहे। इससे पहले सीबीआई ने बताया था कि उसकी मांग पर ही माल्या को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं माल्या की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कस दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने सवाल किया कि ये किस तरह की गिरफ्तारी है,‌ जिसमें एक घंटे बाद ही उसे जमानत मिल गई। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करे और ये बताए कि माल्या को कब वापस लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed