फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Businessman and Politician Vijay Mallya arrested in London

भारत को बड़ा झटका, गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही माल्या को कोर्ट से मिली जमानत

Wed, 19 Apr 2017 11:03 AM IST
amarujala.com, Presented By: Vikas Jangra
amarujala.com, Presented By: Vikas Jangra Updated Wed, 19 Apr 2017 11:03 AM IST
विज्ञापन
Indian Businessman and Politician Vijay Mallya arrested in London
बैंकों से हजारों करोड़ रुपये का फ्रॉड कर फरार हुए विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तारी के कुछ घंटे बाद ही कोर्ट से जमानत मिल गई है। इससे पहले सूचना आई थी कि 9 हजार करोड़ रुपया डकार कर भागे शराब व्यवसायी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी वेस्टमिंस्टर कोर्ट के आदेश पर हुई। गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया गया, जहां से माल्या जमानत पाने में सफल रहे। इससे पहले सीबीआई ने बताया था कि उसकी मांग पर ही माल्या को ब्रिटेन में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


कोर्ट से जमानत पाने के बाद विजय माल्या ने ट्वीट कर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। जिसमें उन्होंने भारतीय मीडिया का मजाक उड़ाते हुए कहा कि हर बार की तरह भारतीय मीडिया ने एक बार फिर उनके मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश किया।
विज्ञापन
वहीं माल्या की जमानत पर केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगावार ने कहा कि सरकार इस मामले में कानूनों और तय प्रक्रिया के हिसाब से चलेगी। पूरी कोशिश की जाए कि आरोपी को देश वापस लाकर सजा दी जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


वहीं माल्या की गिरफ्तारी के बाद जमानत मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तंज कस दिया है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सूरजेवाला ने सवाल किया कि ये किस तरह की गिरफ्तारी है,‌ जिसमें एक घंटे बाद ही उसे जमानत मिल गई। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की आंखों में धूल झोंकना बंद करे और ये बताए कि माल्या को कब वापस लाया जाएगा। आपको बता दें कि पिछले महीने ही विजय माल्या को भारत को सौंपने के लिए विदेश मंत्रालय की मंजूरी के बाद ब्रिटेन सरकार से इसकी मांग की गई थी। जिसके बाद माल्या को भारत वापस भेजने की दिशा में ब्रिटेन सरकार ने ये पहला कदम उठाया था।

वहीं वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने माल्या की गिरफ्तारी पर कहा कि मामले में किसी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी। माल्या के खिलाफ भी विधिवत कार्रवाई की जाएगी।

माल्या को भारत सौंपने पर कुछ भी कहने से ब्रिटेन का इंकार!

Indian Businessman and Politician Vijay Mallya arrested in London
vijay mallya

बैंकों का कर्जा न चुकाने के कारण कोर्ट के आदेश के बाद माल्या का किंगफिशर विला नीलाम कर दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार माल्या की मुश्किलें बढ़ती जा रही थीं। कुछ दिन पहले ही उच्चतम न्यायलय ने माल्या को पासपोर्ट के साथ 30 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था। लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुए। माल्या करीब 2 साल से फरार हैं और ब्रिटेन में रह रहे हैं।

ये भी पढ़ें : बिक गया माल्या का चर्चित किंगफिशर विला, जानिए कौन हैं खरीददार?

इसी महीने के शुरुआत में विजय माल्या को भारत सौंपने को लेकर ब्रिटेन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया था। ब्रिटेन के वित्त मंत्री फिलिप हैमंड ने इस मामले पर टिप्पणी करने से मना करते हुए कहा था कि ये न्यायालय का मामला है। न्यायालय के ऑर्डर के बाद ही माल्या को भारत को सौंपा जा सकता है। 

गौरतलब है कि भारत ने इस साल आठ फरवरी को औपचारिक तौर पर ब्रिटेन सरकार से भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत विजय माल्या के प्रत्यर्पण का औपचारिक आग्रह किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed