{"_id":"5b394c014f1c1b614d8b944d","slug":"demand-for-canceling-wal-mart-flipkart-10-lakh-businessmen-protest-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में 10 लाख व्यापारी वालमार्ट-फ्लिपकार्ट के खिलाफ आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
देशभर में 10 लाख व्यापारी वालमार्ट-फ्लिपकार्ट के खिलाफ आज करेंगे प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 02 Jul 2018 06:03 AM IST
विज्ञापन
वालमार्ट और फ्लिपकार्ट डील के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। आज करोल बाग में कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में व्यापारी प्रदर्शन करेंगे। कंफेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया कि देशभर में करीब एक हजार जगहों पर करीब दस लाख व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। केंद्र सरकार से डील को रद्द करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
दिल्ली में व्यापारी सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक आर्यसमाज मंदिर के बाहर इकट्ठा होंगे। उधर कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने जीएसटी के एक साल पूरा होने पर कहा है कि व्यापारियों पर सामान का बिल नहीं देने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
अधिकतर मामलों में उपभोक्ता बिल नहीं लेते हैं। उन्हें यह लगता है कि बिल लेने पर अतिरिक्त कर देना पड़ेगा। उपभोक्ताओं को जागरूक करना जरूरी है कि वो माल लेकर बिल अवश्य लें।
विज्ञापन