{"_id":"6193931439e71b1f7860e48c","slug":"ethereum-eth-bitcoin-btc-cryptocurrency-price-falls-on-tuesday-btc-decreased-by-4-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bitcoin, Ethereum Price Falls: क्रिप्टो बाजार में जबरदस्त गिरावट, 4 लाख तक घट गया बिटक्वाइन का दाम","category":{"title":"Cryptocurrency","title_hn":"क्रिप्टोकरेंसी","slug":"cryptocurrency"}}
Bitcoin, Ethereum Price Falls: क्रिप्टो बाजार में जबरदस्त गिरावट, 4 लाख तक घट गया बिटक्वाइन का दाम
Tue, 16 Nov 2021 04:46 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेक्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेक्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 16 Nov 2021 04:46 PM IST
सार
Cryptocurrencies Price Dip: दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में मंगलवार को हजारों नहीं बल्कि लाखों की कमी आई। इसका दाम एक दिन में ही 4 लाख रुपये घट गया। ईथेरियम, लाइटक्वाइन, पॉल्काडोल और डॉक्वाइन समेत लगभग सभी करेंसी लाल निशान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी बाजार के लिए 16 नवंबर यानी मंगलवार का दिन बेहद बुरा साबित हुआ। दरअसल, दिन शुरू होते ही लगभग सभी डिजिटल मुद्राओं में गिरावट दिखाई दी और जैसे-जैसे दिन बढ़ा, ये गिरावट भी बढ़ती गई। ताजा हाल की बात करें तो दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन में आज हजारों नहीं बल्कि लाखों की कमी आई। इसका दाम एक दिन में ही 4 लाख रुपये घट गया। सिर्फ बिटक्वाइन ही नहीं ईथेरियम, लाइटक्वाइन, पॉल्काडोल और डॉक्वाइन समेत लगभग सभी करेंसी लाल निशान पर बने हुए हैं।
विज्ञापन
बिटक्वाइन के दाम आठ फीसदी तक गिरे
मंगलवार को दुनिया की सर्वाधिक लोकप्रिय डिजिटल करेंसी बिटक्वाइन की कीमत आठ फीसदी तक घट गई। खबर लिखे जाने तक इसमें 7.96 फीसदी या 4,20,322 रुपये की गिरवाट आ चुकी थी। इस गिरावट के साथ बिटक्वाइन का दाम गिरकर 48,61,718 रुपये पर आ गया। गौरतलब है कि हाल ही में बिटक्वाइन ने अपने ऑल टाइम हाई स्तर को छुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ईथेरियम में नौ फीसदी की बड़ी गिरावट आई
बिटक्वाइन के अलावा दुनिया की दूसरी सबसे पसंदीदा क्रिप्टोकरेंसी ईथेरियम में भी आज बड़ी गिरावट आई। इसका दाम 9.33 फीसदी तक घट गया। इस गिरावट के बाद ईथेरियम की क्रिप्टो बाजार में कीमत 35,415 रुपये कम हो गई। लाल निशान पर कारोबार करने के दौरान आज इस डिजिटल करेंसी का दाम 3,44,174 रुपये पर आ गया।
अन्य आभाषी मुद्राओं का भी हाल बुरा
सबसे बड़ी दोनों क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन और ईथेरियम में गिरावट के साथ ही अन्य दूसरी डिजिटल करेंसी में भी जबरदस्त गिरावट रही। चेनलिंक (LINK) में आज 12.67 फीसदी की गिरावट आई और इस कॉइन की कीमत घटकर 2,400.92 रुपये पर आ गई। वहीं लाइटक्वाइन (LTC) ने 13.90 फीसदी की गिरावट लेकर अपनी कीमत 18,925 रुपये दर्ज कराई। इसके साथ ही कार्डानो और रिपल, पॉल्काडोट, शीबा इनू समेत कई डिजिटल करेंसी लाल निशान पर रहीं।
टेथर की कीमत में मामूली बढ़त आई
फायदे में रहने वाली डिजिटल करेंसी की बात करें तो मंगलवार को टेथर क्वाइन और अंडरडॉग समेत इक्का-दुक्का करेंसी ही मामूली बढ़त ले पाईं। दस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो में शुमार टेथर की कीमत 1.4 फीसदी बढ़ी और इस तेजी के साथ इसका दाम की बढ़त पर था और इसकी कीमत भारत में 81.69 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही इसका बाजार पूंजीकरण भी बढ़कर 5.5 खरब डॉलर हो गया।