फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Cryptocurrency made these four youths billionaires, all belonged to middle class families

चमकी किस्मत: इन चार युवाओं को 'क्रिप्टोकरेंसी' ने बना दिया अरबपति, जानें कितनी है इनकी संपत्ति

Sat, 18 Dec 2021 01:22 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Dec 2021 01:22 PM IST
सार

क्रिप्टोकरेंसी एक प्रकार की डिजिटल कैश सिस्टम है, जो एक निजी कंप्यूटर चेन से जुड़ी हुई है और कंप्यूटर एल्गोरिदम पर बनी है। इस पर किसी भी देश या सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इसकी लोकप्रियता में इस कदर इजाफा हो रहा है कि कई देश इसे कानूनी मान्यता भी दे दिए हैं। हालांकि अभी भारत में इसकी मान्यता पर कोई निर्णय नहीं आया है।

विज्ञापन
Cryptocurrency made these four youths billionaires, all belonged to middle class families
क्रिप्टोकरेंसी - फोटो : pixabay

विस्तार

दुनियाभर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। भारत में भी बड़ी संख्या में लोग क्रिप्टोकरेंसी (cryptocurrency) में पैसे लगा रहे हैं। क्रिप्टोकरेंसी में निवेश करने से जहां आम लोगों को फायदा हो रहा है वहीं कई ऐसे युवा हैं जिन्होंने इसमें निवेश कर अकूत संपत्ति बना ली। इतना ही नहीं फोर्ब्स की सबसे अमीर अमेरिकी लोगों की सूची में भी इनका नाम है। आइए जानते हैं कौन हैं वो युवा जो कि पहले मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुकात रखते थे लेकिन क्रिप्टोकरेंसी ने उनकी किस्मत बदल दी...

विज्ञापन


सैम बैंकमैन-फ्राइड 
क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज एफटीएक्स (FTX) के फाउंडर और सीईओ सैम बैंकमैन-फ्राइड क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाले सबसे अमीर अरबपति हैं। सैम बैंकमैन-फ्राइड की कुल संपत्ति 1.67 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। वे 17.51 लाख करोड़ रुपये के क्रिप्टों साम्राज्य पर हावी होने के लिए चल रही प्रतिस्पर्धा पर हावी होने वाले चार प्रमुख खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी ज्यादातर संपत्ति एफटीएक्स के शेयरों और टोकन में है। वे क्रिप्टो इंडस्ट्री की ओर से फोर्ब्स की सूची में शामिल होने वाले सबसे अमीर अरबपति हैं।
विज्ञापन


क्वाइनबेस के फाउंडर ब्रायन आर्मस्ट्रांग
ब्रायन आर्मस्ट्रांग अमेरिका के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज क्वाइनबेस (Coinbase) के सीईओ और सह-संस्थापक हैं। अप्रैल 2021 में क्वाइनबेस के सूचीबद्ध होने के बाद से उनकी संपत्ति लगातार बढ़ रही है। आर्मस्ट्रांग के पास कंपनी में 19 फीसदी शेयर है। अब उनकी कुल संपत्ति 11.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेंगपेंग झाओ
बाइनेंस (Binance) के फाउंडर और सीईओ चेंगपेंग झाओ चीनी मूल के हैं लेकिन कनाडा से अपना साम्राज्य चलाते हैं। वे तीन साल पहले ही बिट-एमइएक्स एक्सचेंज के फाउंडर अमेरिकी आर्थर हेस को पीछे छोड़ दिया था। 2021 तक, उनकी कुल संपत्ति 1.9 बिलियन डॉलर आंकी गई है। 

कैमरॉन और टाइलर ब्रदर
कैमरॉन और टाइलर विंकलवॉस बिटकॉइन की वजह से पहले अरबपति माने जा रहे हैं। विंकल कई प्रकार के क्रिप्टो करेंसी में निवेश करते हैं। दोनों भाई जेमिनी एक्सचेंज में भी उनका निवेश है। दावा यह भी किया जाता है कि सरकुलेशन में जितने बिटकॉइन (Bitcoin) हैं उसका एक फीसदी इन्हीं दोनों भाइयों के पास है। अनुमान लगाया जाता है कि इन दोनों के पास 1,80,000 बिटकॉइन है।


चारों मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुकात रखते हैं
क्रिप्टो के चार प्रमुख कारोबारियों के बारे में यह जानकारी है कि चारों मध्यवर्गीय परिवार से ताल्लुकात रखते हैं। आर्थर हेस एक सामान्य व्यापार करने वाले परिवार से थे वहीं बैंकमैन के पिता स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कानून के प्रोफेसर हैं। इसके अलावा झेंग के पिता सांस्कृतिक क्रांति के दौरान चीन से भागकर कनाडा आ गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed