फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Credit score is affected by prepayment

समय से पहले कर्ज चुकाने पर भी प्रभावित होता है क्रेडिट स्कोर

Fri, 20 Nov 2020 07:53 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Nov 2020 07:53 AM IST
विज्ञापन
Credit score is affected by prepayment
क्रेडिट रिपोर्ट - फोटो : pixabay

बैंक या वित्तीय संस्थानों से कर्ज लेने के लिए क्रेडिट स्कोर का बेहतर होना बहुत जरूरी है। बैंक अपना पैसा डूबने से बचाने के लिए उन्हीं ग्राहकों का कर्ज मंजूर करते हैं जिनका क्रेडिट स्कोर अच्छा हो। अमूमन माना जाता है कर्ज डिफॉल्ट करने से ही क्रेडिट स्कोर प्रभावित होता है, जबकि इसके और भी कारण हैं।

विज्ञापन


बाजार जानकारों का कहना है कि पर्सनल लोन या अन्य किसी अन्य असुरक्षित कर्ज का समय से पहले भुगतान करने से भी क्रेडिट स्कोर प्रभावित हो सकता है। हालांकि इसका असर तत्काल तो नहीं दिखता लेकिन लंबे समय में नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन


लिहाजा आपका क्रेडिट स्कोर पहले से ही काफी अच्छा है तो यह विकल्प चुना जा सकता है। लेकिन स्कोर कम है और आप उसे सुधारने की कोशिश में लगे हैं तो कर्ज का समय से पहले भुगतान करने से बचना चाहिए। ऐसे में क्रेडिट स्कोर ऊंचा रखने को ग्राहकों को कई अन्य बातों का भी ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिक संख्या में क्रेडिट कार्ड
वित्तीय जानकारों का कहना है अगर ग्राहक के पास दो से ज्यादा क्रेडिट कार्ड है तो उसका क्रेडिट स्कोर निश्चित तौर पर प्रभावित होगा। मसलन, किसी का वेतन 50 हजार रुपये महीना है और उसने चार क्रेडिट कार्ड ले रखे हैं तो यह सिबिल या क्रेडिट स्कोर पर बुरा असर डालेगा।

उदाहरण के तौर पर, 50 हजार के वेतन वाले व्यक्ति के पास चार क्रेडिट कार्ड की कुल सीमा 4 लाख रुपये है और ज्यादातर कार्ड से पैसे खर्च करता है। ऐसे में सवाल उठता है वह इनका भुगतान कैसे करेगा। इससे अच्छा है आप दो ज्यादा क्रेडिट कार्ड अपने पास न रखें।

अक्सर देखा जाता है, ग्राहक अच्छी डील पाने की तलाश में एक ही लोन के लिए कई बैंकों में आवेदन करता है। उन्हें लगता है कई बैंकों से मोलभाव के बाद जहां सबसे कम ब्याज होगा वहीं से लोन के लिए आवेदन किया जाएगा।


सामान्य तौर पर यह बात ठीक लगती है, लेकिन क्रेडिट स्कोर के  लिहाज से इस तरह का रवैया नुकसानदायक हो सकता है। दरअसल एक से अधिक बैंकों में कर्ज के लिए आवेदन देने से सिबिल एजेंसी के पास बार- बार आपके क्रेडिट स्कोर की इंक्वायरी जाती है और आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है। साथ ही बैंक से अच्छी डील पाने का अवसर भी समाप्त हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed