फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Covid impact Modi Govt extends tax compliance deadlines Date of annual GST return Filing extended to 28 February 2021

अब 28 फरवरी तक फाइल कर सकेंगे वार्षिक जीएसटी रिटर्न, सरकार ने बढ़ाई तारीख

Wed, 30 Dec 2020 06:58 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Wed, 30 Dec 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
Covid impact Modi Govt extends tax compliance deadlines Date of annual GST return Filing extended to 28 February 2021
जीएसटी - फोटो : pixabay
कोरोना वायरस महामारी के चलते केंद्र सरकार ने कई तरह के टैक्स भरने की तारीख बढ़ा दी है। इसके तहत करदाता वित्तीय वर्ष 2019-20 का वार्षिक जीएसटी रिटर्न अब 28 फरवरी 2021 तक फाइल कर सकेंगे। यह जानकारी आयकर विभाग ने ट्विटर के माध्यम से दी। इसके अलावा सरकार ने व्यक्तिगत करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की तारीख भी 31 दिसंबर 2020 से बढ़ाकर 10 जनवरी 2021 कर दी है।
विज्ञापन


बता दें कि आयकर और जीएसटीआर जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 थी, ऐसे में इसके बाद रिटर्न दाखिल करने पर पेनाल्टी भी भरनी पड़ती। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट के बार-बार हैंग होने और  रिटर्न जमा कराने में आ रही दिक्कतों के कारण भी अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया गया है। बीते शनिवार शाम को भी विभाग की वेबसाइट हैंग हुई थी, जो रात में चालू हुई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कोरोना काल के कारण अभी तक कारोबारी अपने काम से संबंधित दस्तावेज एकत्र नहीं कर पाए हैं। कई शहरों से आने वाले कागज हों या अन्य बिल बाउचर, उनको भी अब तक पूरी तरह से एकत्र नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहुत से लोग बीमारी के चलते काम नहीं करा पा रहे हैं। ऐसे में आयकर और जीएसटीआर जमा करने की अंतिम तारीख को बढ़ाने की मांग भी उठाई जा रही थी। विभिन्न कारोबारी संगठनों ने तो इसके लिए वित्त मंत्री को पत्र भी भेजा था। इन पत्रों में आयकर के साथ ही विवाद से विश्वास और दूसरी नई योजनाओं में प्रस्तावित तारीखों को आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed