फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Corporate ›   yahoo will be soon make altaba

बंद हो गया याहू! काफी लोकप्रिय थी वेबसाइट और मैसेंजर

Tue, 10 Jan 2017 08:02 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
yahoo will be soon make altaba
End Of Yahoo's Era As Verizon Buys it For $4.8 Billion - फोटो : getty

इंटरनेट पर विश्व की किसी जमाने की सबसे बड़ी वेबसाइट याहू.कॉम बंद हो गई है। 1994 में शुरू हुई इस वेबसाइट का नाम अब अल्टाबा हो जाएगा। गौरतलब है कि याहू को वेरिजॉन ने खरीद लिया है और अब डील होने के बाद यह वेबसाइट बंद हो जाएगी। याहू का ई-मेल और मैसेंजर क्या इसी नाम पर चलेगा इस पर कोई स्पष्ट रुप से पता नहीं चला है। इन सर्विसेज को भी वेरिजॉन ने खरीद लिया है।

विज्ञापन


काफी लोकप्रिय थी वेबसाइट, ई-मेल और मैसेंजर सर्विस
याहू ने उस समय में अपनी वेबसाइट, ई-मेल और मैसेंजर सर्विस शुरू की थी, जब इंटरनेट का पूरे विश्व में व्यवसायिक इस्तेमाल शुरू हुआ था। भारत में इस वेबसाइट का उद्घाटन शम्मी कपूर ने किया था। गूगल के आने से पहले भारत सहित पूरे विश्व में भी याहू का ई-मेल और मैसेंजर काफी लोकप्रिय था। तब मैसेंजर पर लोग घंटो तक चैटिंग करते थे। लेकिन बाद में गूगल ने पहले अपने सर्च इंजन और फिर जीमेल के जरिए सभी कंपनियों को फेल कर दिया।
विज्ञापन


इन्वेस्टमेंट फर्म बनेगी अल्टाबा
डील फाइनल हो जाने के बाद आधे से ज्यादा याहू का कारोबार बदल जाएगा। कंपनी एक इन्वेस्टमेंट फर्म में बदल जाएगी। इस कंपनी का कुछ हिस्सा अलीबाबा और याहू जापान में रहेगा। अल्टाबा की चीन की कंपनी अलीबाबा में 15 फीसदी की हिस्सेदारी है। इस डील के बाद याहू की वर्तमान सीईओ मारिसा मेयर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed